फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Digitization of census forms completed in all four tehsils

Amroha News: चारों तहसीलों में गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

Sun, 07 Dec 2025 02:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 07 Dec 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Digitization of census forms completed in all four tehsils
अमरोहा। जिले में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का काम पूरा हो गया है। डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि कड़ी मॉनिटरिंग व अथक प्रयासों से जिले की सभी तहसीलों में मतदाता सूची के गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण का कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा कर लिया गया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सम्मानित कर उनको प्रोत्साहित भी किया।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि प्रदेश में चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अमरोहा, नौगांवा सादात, मंडी धनौरा, हसनपुर समेत सभी तहसीलों में मतदाता गणना प्रपत्रों को डिजिटाइज करने का कार्य शत प्रतिशत पूरा हो गया है। उपलब्धि के साथ ही अमरोहा जिले ने प्रदेश के जिलों में अपनी स्थिति को मजबूत किया है।
विज्ञापन


डीएम ने सभी बीएलओ सुपरवाइजर, नोडल अधिकारी, सहायक अधिकारी और गणना प्रपत्र वितरण, संकलन व ऑनलाइन करने में लगे कार्मिकों को समय से पहले कार्य पूरा करने पर बधाई दी। उन्होंने तहसील क्षेत्रों के निर्वाचक, रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और सहायक अधिकारियों की मेहनत की प्रशंसा भी की। कहा कि सभी तहसीलों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा विशेष गणना प्रपत्र पुनरीक्षण 2026 के कार्य को प्रदेश में सबसे पहले पूरा करने पर डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान समस्त अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि 11 दिसंबर के बाद अब अगले चरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------

1488 बीएलओ ने पूरी की जिम्मेदारी

एसआईआर में चारों विधानसभा के 13.70 लाख गणना प्रपत्रों को वितरित कर उनको वापस लेते हुए डिजिटाइज्ड करने के लिए कुल 1488 बीएलओ को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके लिए डीएम ने सहायकों की तैनाती के साथ ही अधिकारियों को नोडल की जिम्मेदारी दी गई थी। जिसके तहत सभी के अथक प्रयासों के बाद जिले में समय से पहले ही गणना प्रपत्रों के कार्य को पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed