{"_id":"6adfbaf5df0d0d5bc80b3ecc","slug":"digital-portals-will-prove-helpful-for-board-examinees-jpnagar-news-c-15-ald1053-1025118-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए मददगार बनेंगे डिजिटल पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए मददगार बनेंगे डिजिटल पोर्टल
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी होने के बाद छात्र-छात्राओं ने तैयारी तेज कर दी है। स्कूलों में पढ़ाई के साथ घर पर पाठ्यक्रम दोहराने में जुटे विद्यार्थियों के लिए शासन के दीक्षा, स्पर्श और ज्ञान एकेडमी पोर्टल मददगार बन सकते हैं।
विद्यालयों में शिक्षक भी विद्यार्थियों को इनके इस्तेमाल के लिए जागरूक कर रहे हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं पांच फरवरी से 24 फरवरी तक होंगी। परीक्षा नजदीक आने पर शिक्षकों ने पाठ्यक्रम पूरा कराने और महत्वपूर्ण विषयों का दोहराव कराने पर जोर दिया है।
विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई के साथ डिजिटल माध्यमों का लाभ उठाने की सलाह दी जा रही है। पोर्टल के जरिये विद्यार्थी कठिन अध्याय समझने, प्रश्नों का अभ्यास करने और कमजोर विषयों पर अधिक समय देकर तैयारी बेहतर कर सकते हैं। ज्ञान एकेडमी पर कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान व गणित की अध्ययन सामग्री उपलब्ध है।
विज्ञापन
स्पर्श पोर्टल पर कक्षा छह से 12 तक की शैक्षिक सामग्री है। दीक्षा पोर्टल पर भी डिजिटल अध्ययन सामग्री उपलब्ध है। डीआईओएस शतानंद शर्मा ने बताया कि परीक्षाओं की तैयारी के लिए विभिन्न पोर्टल और शैक्षिक चैनल संचालित किए जा रहे हैं। विद्यार्थी इनका उपयोग कर परीक्षा की तैयारी मजबूत कर सकते हैं। संवाद