रजबपुर (अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव कूबी में सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजा की मांग को लेकर 86 दिनों से किसान अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। जिसके चलते मध्य गंगा नहर का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। कई बार अधिकारी किसानों से वार्ता कर चुके हैं। लेकिन किसानों का कहना है कि जब तक अधिग्रहित जमीन का चार गुना मुआवजा नही मिलेगा धरना जारी रहेगा।
27 फरवरी से तीन गांवों रामपुर घना, कूबी, मोहनपुर, घनसूरपुर के किसान अनिश्चितकालीन धरने पर डटे हैं। किसान नहर में जा रही जमीन का चार गुना मुआवजा की मांग कर रहे हैं। जबकि सरकार किसानों को वर्ष 2011 के हिसाब से मुआवजा देने को तैयार है। इसके चलते तीनों गांवों के किसानों ने 27 फरवरी से कूबी में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। किसानों ने कहा कि सरकार पहले चार गुना मुआवजा दे। उसके बाद की नहर की खोदाई का कार्य शुरू किया जाएगा। किसानों व अधिकारियों के बीच हुई तीन बार की वार्ता विफल हो गई है। उसके बाद भी समस्या का निस्तारण अभी तक नही हो पाया है। इस दौरान अमर सिंह, महिपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, बृजपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, सतपाल सिंह, मुकेश चौधरी, गुड्डू चौधरी, कमल सिंह, संजीव चौधरी, भोले चौधरी, मायाराम सिंह, भावना चौधरी, मिथलेश देवी, बबीता देवी, अंजू देवी, सिंपल चौधरी, शीतल चौधरी, निर्दोष देवी, भारती देवी, मुन्नी देवी, कमलेश देवी आदि मौजूद रहे।