{"_id":"61a521309260087cdb5dce79","slug":"difficult-to-trace-four-people-from-abroad-jpnagar-news-mbd4110526136","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश से आए चार लोगों को ट्रेस करना हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश से आए चार लोगों को ट्रेस करना हुआ मुश्किल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। विदेश यात्रा करके लौटे लापता चार लोगों का स्थानीय पता नहीं होने के कारण उन्हें ट्रेस कर पाना स्वास्थ्य विभाग के लिए मुश्किल हो गया है। यह लोग परिजनों के अलावा अन्य परिचितों से मिल रहे होंगे। किसी शादी समारोह में भी शामिल हो रहे होंगे। ऐसे में यदि इन लोगों में बीमारी के लक्षण हुए तो दूसरों को भी कोरोना का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए विदेश यात्रा करने वाले चारों लोगों को घर पहुंचने से पहले कोरोना की जांच करा लेनी चाहिए। वरना दिक्कत हो सकती है।
दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग और बोत्सवाना में कोरोना वायरस का नए वेरिएंट बी.1.1.529 सामने आया है। जिसके बाद केंद्र और प्रदेश सरकार ने स्थानीय स्वास्थ्य विभाग अलर्ट कर दिया है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। विदेश यात्रा करके आने वाले हरके व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। अमरोहा जनपद में अब तक यूके, अमेरिका, दुबई सहित कई देशों से 32 लोग लौटे हैं। हवाई अड्डो से मिली सूची के आधा पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगों से संपर्क कर 28 की आरटीपीसीआर जांच कराई है, जो निगेटिव थे। लेकिन विदेशी यात्रा करने वाले चार लोग ऐसे भी लापता हैं। स्वास्थ्य विभाग का उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। उनका फोन सोमवार को भी बंद रहा। हालांकि सर्विलांस टीम चारों लोगों संपर्क करने की कोशिश कर रही है। सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि यदि यह लोग सामने नहीं आते हैं तो उनके नाम सार्वजनिक किए जाएंगे। उनकी यह लापरवाही उनके परिजन और परिचितों के लिए मुसीबत बन सकती हैं।