फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   diesel rate

डीजल की कीमत का असर, माल ढुलाई महंगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
diesel rate
अमरोहा। लॉक डाउन में बेपटरी हुए ट्रक के ट्रांसपोर्ट के कारोबार को डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी ने जोरदार झटका दिया है। अब ट्रक ऑपरेटर ने कुछ सामानों के किराया में बढ़ोतरी कर दिए हैं। दो से तीन हजार रुपये बढ़ाए गए हैं। वहीं कुछ ने किराया नहीं बढ़ाया है। ताकि भाड़ा मिलता रहे। इससे कारोबारी मुश्किल में पड़ गए हैं। उन्हें आशंका है कि किराया अधिक होने से खरीदार प्रोत्साहित नहीं होंगे। इसके साथ ही सामान के ऑर्डर कम मिलेंगे। अब उन्हें दोहरी चिंता सता रही है। फिलहाल उन्हें राहत के रास्ते नहीं दिख रहे हैं। केंद्र सरकार ने पेट्रो पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। राजनीतिक, किसान और अन्य संगठनों ने नुक्ताचीनी की है। डीजल महंगा होने से कृषि उत्पाद की लागत बढ़ना तय है। अनलॉक शुरू होने से कारोबारियों की उम्मीद जगी कि कारोबार परवान चढ़ेगा लेकिन डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोत्तरी ने दिक्कतों को बढ़ा दिया है। अब हाल यह है कि कुछ जगहों पर किराया नहीं मिल रहा है। कारोबारी परेशान है कारोबार के परवान चढ़ने की कवायद अधर में लटक गई है।
विज्ञापन

ट्रक चलता रहे, किराया नहीं बढ़ाया
अमरोहा। कुछ ट्रक ऑपरेटर ने बीच का रास्ता निकाला है उन्होंने किराया में बढ़ोत्तरी नहीं की है। दरअसल कोई भी धंधा चल नहीं रहा है। इसके चलते पुराना किराया ही वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

- डीजल के दाम बढ़ने से गाड़ियों के भाड़े पर सीधा असर पड़ा है। पहले हसनपुर से बनारस तक तीस हजार रुपये में ट्रक जाता था, लेकिन अब 35 हजार रुपये भाड़ा हो गया। जबकि दिल्ली को जाने वाले गाड़ियों के भाड़े में भी दो से तीन हजार रुपये का इजाफा हुआ है। - मोहम्मद आसिफ, ट्रांसपोर्ट संचालक, हसनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुरादाबाद से अमरोहा के किराया 400 रुपये तक बढ़े है। ऑक्सीजन के सिलेंडर वाहन से आते हैं। पिकअप वाहन का पहले किराया 1100 रुपये रुपये था अब पिकअप के बुकिंग चार्ज बढ़ा दी गई है एक फेरे का 1500 रुपये किराया देना पड़ रहा है। - गुलफराज अहमद, ऑक्सीजन सिलेंडर विक्रेता
- तेल की कीमत बढ़ गई है। इससे किराया बढ़ गया है। प्रति किलोमीटर की दर से भाड़ा बढ़ा है। अधिक दूरी के आधार पर तय है। लखनऊ का किराया 16 से 17 हजार रुपये था। ट्रक ऑपरेटर अब एक फेरे का 20 हजार रुपये वसूल रहे हैं। - आशीष, कॉटन वेस्ट कारोबारी
कुछ जगहों का किराया बढ़ा है। रुई का कारोबार नहीं चल रहा है। इसके चलते मुनाफा प्रभावित हो गया है। पहले छह हजार रुपये बचते थे लेकिन अब चार हजार रुपये बच रहे हैं। वाराणसी का किराया 22 हजार रुपये था अब 24 हजार हो गया है। बनारसी, ट्रांसपोर्टर
ट्रक का किराया नहीं बढ़ा है। आम का सीजन है। पिछले साल के किराया वसूल रहे हैं। डीजल के दाम बढ़ गए हैं। बावजूद किराए बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। कोलकाता का किराया 70 हजार रुपये पहले था अब भी वही ले रहे हैं।

मोहम्मद मुर्सलीन बब्बू, ट्रांसपोर्टर
स्थान----------------किराया पहले-----किराया अब
लखनऊ----------------17 हजार---------20 हजार
गोरखपुर---------------20 हजार---------23 हजार
बनारस-----------------22 हजार--------24 हजार
बलिया------------------30 हजार------32 हजार
पटना--------------------35 हजार------37 हजार
कोलकाता--------------- 70 हजार------75 हजार
नोट: किराया 10 से 22 टन तक के हैं।
18 दिन में पेट्रोल 5.35 और डीजल 6.84 रुपये महंगा
अमरोहा। पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 18 दिनों में पेट्रोल 5.35 और डीजल 6.84 रुपये महंगा हुआ है। 10 जून को डीजल की कीमत 65.8 रुपये थी। जबकि पेट्रोल की कीमत 75.83 रुपये थी। जो बढ़कर 28 जून को 72.64 और 81.18 रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed