फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Didoli's family arrived to see the deceased woman

Amroha News: मृतक महिला को देखने पहुंचा डिडौली का परिवार, चेहरा देख किया इन्कार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Didoli's family arrived to see the deceased woman
अमरोहा। शव मिलने के तीसरे दिन भी मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी। डिडौली का एक परिवार नौगांवा थाने पहुंचा और महिला का शव देखने की इच्छा जताई। लेकिन पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक महिला का चेहरा देखने के बाद परिवार वालों ने पहचान से इनकार कर दिया। चर्चा है कि डिडौली के इस परिवार की बेटी भी गायब है।
विज्ञापन

नौगांवा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करने के बाद भी सफलता नहीं मिली। मुरादाबाद, बिजनौर, हापुड़ जनपद के थानों में भी महिला की गुमशुदगी नहीं हुई है। पुलिस ने जन सेवा केंद्र संचालक को बुलाकर फिंगर प्रिंट के जरिए पहचान करने की कोशिश की, लेकिन महिला की हत्या हुई तीन दिन बीत गए हैं। ऐसी स्थिति में ब्लड सर्कुलेट नहीं होने के कारण फिंगर ने काम नहीं किया। फिलहाल पुलिस प्रचार प्रसार के जरिए मृतक महिला की पहचान करने की कोशिश कर रही है। एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पहले मृतक महिला की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद उसकी हत्या क्यों और कैसे की गई इसका पता चल सकेगा।
विज्ञापन

-----------------
ये था पूरा मामला
मंगलवार की सुबह नौगांवा सादात थानाक्षेत्र यहियापुर चौराहे से दो सौ मीटर दूर जंगल में यूकेलिप्टस पेड़ के नीचे झाड़ियाें में दो बड़े कपड़े के थैले पड़े मिले थे। थैलों के आसपास पक्षी मंडरा रहे थे। लोगों ने इसकी सूचना चौराहे पर तैनात पुलिस पिकेट को दी। पुलिसकर्मियों ने मौके पर जाकर देखा तो दो थैलों में महिला के शव के छह टुकड़े थे। महिला ने सलवार और कुर्ता पहन रखा था। पास में ही कपड़ों से भरा थैला भी पड़ा था। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए थे। महिला की हत्या के खुलासे के लिए आठ टीमें काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज होगा मृतक महिला का पोस्टमार्टम

अमरोहा। नौगांवा सादात थानाक्षेत्र में टुकड़ों में मिले अज्ञात महिला के शव को पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा। इसके बाद पुलिस शव को सुपुर्द-ए-खाक कर देगी। हालांकि पुलिस को ऐसी सबूत जरूर रखने होंगे, जिससे महिला की पहचान हो सके। वहीं डीएनए भी सुरक्षित रखना पड़ सकता है, क्योंकि सुपुर्द-ए-खाक के बाद महिला की पहचान के लिए अगर कोई आता है तो उनके डीएनए से मिलान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed