फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Diarrhea spread, crowd increased in hospitals

Amroha News: डायरिया ने पांव पसारे, अस्पतालों में बढ़ी भीड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea spread, crowd increased in hospitals
अमरोहा। गर्मी बढ़ने के साथ ही डायरिया का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। सरकारी व निजी अस्पतालों में डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसमें सबसे ज्यादा बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। जिला अस्पताल की बात करें तो बड़ी संख्या में बच्चे और बड़ों का इलाज चल रहा है। वहीं, बुखार के मरीज भी हर रोज बढ़ रहे हैं। ऐसे में चिकित्सक खानपान में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान 40 डिग्री तक पहुंच रहा है। ऐसे में विभिन्न तरह की बीमारियां पैर पसारने लगी हैं। खासकर बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बच्चों पर सबसे ज्यादा मौसम की मार पड़ रही है। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अवनीश गुप्ता ने बताया कि बच्चे डायरिया से पीड़ित हो रहे हैं। मंगलवार को 12 बच्चों को वार्ड में भर्ती कराया गया। उन्हें उल्टी और दस्त की शिकायत थी। उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं, 6 बड़ों को भी उपचार चल रहा है। बताया कि बच्चों को लेकर इस मौसम खास सावधानी बरतने की जरूरत है। खानपान में विशेष ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन

------
1262 की ओपीडी, बुखार के 86 तो डायरिया के मिल 48 मरीज
अमरोहा। गर्मी में लोग डायरिया के साथ-साथ वायरल बुखार, खांसी-जुकाम से पीड़ित हो रहे हैं। सीएमएस डॉ. प्रेमापंत त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को 1262 की ओपीडी हुई। जिसमें बुखार के 86 मरीज थे। जबकि, 48 मरीज डायरिया के पीड़ित थे। सभी दवाई देकर वापस भेज दिया गया। बताया कि छह डायरिया पीड़ित भर्ती हैं। बताया कि मौसम में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ये बरतें सावधानी

- कटे हुए फलों का सेवन न करें।
- साफ-सफाई का ध्यान रखें।
- खाना खाने से पहले हाथों को धो लें।

- बासी भोजन करने से बचें, ताजा खाना खाएं।

- उल्टी-दस्त होने पर चिकित्सक को दिखाएं।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed