{"_id":"6439b9ba476110d10d0207d4","slug":"diarrhea-patients-increased-due-to-heat-26-admitted-in-district-hospital-ward-jpnagar-news-c-15-1-115659-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गर्मी से डायरिया के रोगी बढ़े, जिला अस्पताल के वार्ड में 26 भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गर्मी से डायरिया के रोगी बढ़े, जिला अस्पताल के वार्ड में 26 भर्ती
विज्ञापन
अमरोहा। गर्मी के चलते डायरिया का प्रकोप भी बढ़ गया है। जिला अस्पताल और सीएचसी में रोजाना उल्टी दस्त के मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। शुक्रवार को भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या 26 के पार पहुंच गई।
सरकारी और निजी अस्पतालों में शुक्रवार को ओपीडी में अधिकांश डायरिया रोग से ग्रस्त मरीज पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में उल्टी दस्त के गंभीर करीब 26 मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। प्राइवेट नर्सिंग होम डायरिया पीड़ितों से अटे पड़े हैं। रोजाना सैकड़ों की संख्या में डायरिया के नए रोगी सामने आ रहे हैं। चिकित्सक गर्मी में खान-पान को इसके लिए दोषी मान रहे हैं। लेकिन शहर की नियमित साफ सफाई न होना भी डायरिया रोग का प्रमुख कारण है। सीएचसी प्रभारी डॉ. उमर फारूख ने बताया कि बारिश होने के बाद कीटाणु तेजी से फैलते हैं। गंदगी पर बैठी मक्खी के पैरों व पंखों पर ये कीटाणु आसान से चिपक जाते हैं और खाने-पीने की वस्तुओं पर बैठकर बीमारी को जन्म देते हैं। लिहाजा कटे सड़े फल, रात का रखा और तेज मसालों से बने खाने से परहेज करें।
टाइफाइड के लक्षण
टाइफाइड से पीड़ित मरीज को तेज सिरदर्द होता है। बुखार 104 डिग्री तक पहुंच जाता है। शरीर दर्द के साथ ही जी मिचलाना लगता है, पेट दर्द के साथ ही दस्त व कब्ज की भी शिकायत रहती है। भूख नहीं लगती है और पेट भरी महसूस होता है। ऐसे में मरीज को तुरंत चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।
विज्ञापन
डायरिया के लक्षण
फिजिशियन डॉ फाइक अली ने बताया कि पीड़ित मरीज को पेट में ऐंठन के साथ तेज दर्द व जी मिचलाने के साथ उल्टी होती है। शरीर का तापमान तेजी से बढ़ जाता है। शरीर में पानी की कमी होने लगती है। भूख बेहद कम लगती है। शरीर में कमजोरी महसूस होने लगती है। कई बार चलने फिरने में समस्या होने है।