{"_id":"6a10c1fe4a84cbea3000f37a","slug":"diarrhea-fever-and-extreme-illness-are-on-the-rise-with-42-patients-admitted-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-164302-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: डायरिया, बुखार के साथ ही बढ़ रहे चरम रोग के मरीज, 42 रोगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: डायरिया, बुखार के साथ ही बढ़ रहे चरम रोग के मरीज, 42 रोगी भर्ती
विज्ञापन
अमरोहा। भीषण गर्मी के बढ़ते तेवर लोगों की हालत खराब कर रहे हैं। लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में 1023 मरीज पहुंचे। जिनमें खांसी, बुखार, सांस, ब्लड प्रेशर, पेट दर्द, डायरिया व चरम रोग आदि के मरीज पहुंच रहे हैं। जनरल वार्ड में कुल 28 व बच्चों वाले वार्ड में 14 बच्चे भर्ती हैं।
शुक्रवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय की ओपीडी में 1023 मरीज पहुंचे। इनमें सबसे अधिक बुखार, खांसी, चरम रोग, पेट दर्द, खुजली व डायरिया आदि के रहे। अस्पताल की ओपीडी में 481 महिलाएं, 398 पुरूष और 144 बच्चों आदि से चिकित्सा परीक्षण कराया। चिकित्सक गौरव कुमार ने बताया कि तीन बुखार, दो पेट दर्द समेत डायरिया के चार बच्चे भर्ती कराए गए। जबकि अन्य मरीज को दवाई देकर घर भेज दिया। वहीं 102 सिटी स्कैन, 150 एक्स-रे व 250 मरीजों ने खून की जांच कराई। जनरल वार्ड में आठ डायरिया, बुखार व पेट दर्द के पांच मरीज समेत कुल 28 मरीज भर्ती हैं। जबकि बच्चों वाले वार्ड में नौ डायरिया व पांच बुखार सहित कुल 14 बच्चे भर्ती हैं। सभी का इलाज किया जा रहा है। सीएमएस डॉ. एके भंडारी ने बताया कि जनरल वार्ड व बच्चों वाले वार्ड में 42 मरीज भर्ती हैं। सभी का इलाज अच्छी तरह से किया जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -