फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dialysis facility will start in MCH wing

Amroha News: एमसीएच विंग में शुरू होगी डायलिसिस की सुविधा

Sun, 03 May 2026 12:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 03 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Dialysis facility will start in MCH wing
अमरोहा। अब सीएचसी के स्थान पर एमसीएच विंग में डायलिसिस की सुविधा शुरू होगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। शुरुआती चरण में यहां पांच बेड की डायलिसिस यूनिट शुरू किए जाने की योजना है, जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। फिलहाल जिला अस्पताल में 13 बेड की डायलिसिस सुविधा संचालित है, जहां मरीजों का दबाव अधिक रहता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के अलावा एमसीएच विंग में डायलिसिस की नई यूनिट खुलने से मरीजों को बेहतर और सुलभ उपचार मिल सकेगा तथा शहर के लोगों को दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस समय जिला अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन सीमित संसाधनों के चलते मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में केवल 13 बेड हैं, जिन पर करीब 112 मरीजों की नियमित डायलिसिस की जा रही है। इसके अलावा 20 से 25 मरीज वेटिंग में हैं, जिन्हें अपनी बारी आने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा नि:शुल्क दी जा रही है, जिससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को राहत मिल रही है। वहीं निजी अस्पतालों में डायलिसिस का खर्च काफी अधिक होता है, जिसे हर कोई वहन नहीं कर पाता। ऐसे में सरकारी अस्पतालों पर मरीजों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। यूनिट प्रभारी शोभा ठाकुर ने बताया कि वर्तमान में सभी मरीजों के लिए साप्ताहिक चक्र निर्धारित किया गया है, ताकि उपचार व्यवस्थित रूप से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से पांच नई मशीन की मांग की गई है। इसके स्वीकृत होने पर सुविधा और बेहतर हो सकेगी। सीएमओ डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि एमसीएच विंग में डायलिसिस सेंटर स्थापित करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। पहले यहां पर पांच बेड से शुरुआत कराई जाएगी। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी और जिला अस्पताल में बोझ भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed