फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   dharna

दढ़ियाल चौकी इंचार्ज को हटाने की मांग को भाकियू का चौकी पर धरना, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
dharna
हसनपुर के दढ़ियाल में भाकियू की बैठक में बोलते तहसील अध्यक्ष। - फोटो : HASANPUR
हसनपुर/बुरावली। युवती को भगाकर ले जाने के आरोपी को साठगांठ कर छोड़ने का आरोप लगाते हुए भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने दढ़ियाल चौकी का घेराव कर लिया। जमकर हंगामा किया। चौकी इंचार्ज को हटाने और आरोपी को गिरफ्तार करने की जिद पर अड़े गए। किसानों ने चौकी पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। देर रात तक धरना जारी है। मौके पर पहुंचे सीओ ने आक्रोशित किसानों को समझाने की पूरजोर कोशिश की। लेकिन, वह नहीं माने। लिहाजा, सीओ सतीशचंद पांडेय को बैरंग लौटना पड़ा। अब अधिकारी आरोपों की जांच करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

यह मामला आदमपुर की दढ़ियाल चौकी क्षेत्र का है। करीब सात दिन पहले एक युवती को गांव का ही युवक भगाकर ले गया था। इस संबंध में थाने में मामला दर्ज कराया गया था। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसान दढ़ियाल चौकी पर एकत्र हुए और अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। तहसील अध्यक्ष ठाकुर महेश सिंह ने आरोप लगाया कि खुलकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा। सात दिन पहले युवती को ले जाने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया और बाद में साठगांड कर छोड़ दिया। इसे सहन नहीं किया जाएगा। भाकियू पदाधिकारियों ने चौकी इंचार्ज को हटाने की मांग की। रात आठ बजे तक किसान धरने पर बैठे हुए थे। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष टीटू त्यागी, फूल सिंह, महेश ठाकुर, सत्यपाल, भगवान दास, सुरेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

-किसान धरने पर बैठे हैं। चौकी इंचार्ज को हटाने की मांग कर रहे हैं। किसानों को आश्वान भी दिया, काफी समझाया, लेकिन वह नहीं मान रहे हैं। इस प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सतीशचंद्र पांडेय, सीओ हसनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed