फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dharamveer became the head of District Arya Pratinidhi Sabha, Minister Vinay

Amroha News: जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान बने धर्मवीर, मंत्री विनय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Dharamveer became the head of District Arya Pratinidhi Sabha, Minister Vinay
अमरोहा। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा का वार्षिक निर्वाचन रविवार को संपन्न हुआ। जिसमें सर्व सम्मति से प्रधान धर्मवीर आर्य, मंत्री विनय त्यागी, कोषाध्यक्ष रोहिताश सिंह आर्य, लेखा संप्रेषण देवव्रत आर्य को निर्वाचित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सभा द्वारा मनोनीत हरवीर सिंह सुमन निर्वाचन अधिकारी तथा रामपाल सिंह एडवोकेट चुनाव पर्यवेक्षक की देखरेख में वार्षिक चुनाव हुआ। सभा का प्रारंभ यज्ञ द्वारा किया गया। यज्ञ के पश्चात आयोजित बैठक में मंत्री विनय त्यागी द्वारा गत वर्ष की समस्त गतिविधियों का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। संयोजक हेतराम सागर, विधि सलाहकार विनय प्रकाश आर्य नियुक्त किए गए। निर्वाचन अधिकारी हरवीर सिंह सुमन ने सभी आर्य को प्रेम भाव के साथ आर्य समाज के कार्य आगे बढ़ने का संदेश दिया। कहा कि बीच-बीच में वह भी जिला सभा को सुझाव देते रहेंगे। इस दौरान ठाकुर सिंह, अशोक आर्य, रामपाल सिंह एडवोकेट, आर्य समाज हसनपुर के प्रधान नन्हें सिंह आर्य, मंत्री सुरमित कुमार गुप्त एडवोकेट, अंतरंग सभा के सदस्य अंकित गुप्ता, एनके गर्ग, विनय प्रकाश आर्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed