फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dhanvarsha on Dhanteras, business crosses Rs 50 crore

Amroha News: धनतेरस पर धनवर्षा, कारोबार 50 करोड़ के पार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Dhanvarsha on Dhanteras, business crosses Rs 50 crore
अमरोहा। धनतेरस पर शुक्रवार को जिलेभर के बाजारों में रौनक छाई रही। धनतेरस खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इसलिए बाजार ग्राहकों से गुलजार रहा। जमकर धन वर्षा हुई। सुबह से देर रात तक सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा और वाहनों शोरूम खुले रहे। कारोबार को लेकर व्यापारी उत्साहित दिखे। धनतेरस पर जनपद में करीब पचास करोड़ से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन

शुक्रवार को धनतेरस पर लोगों ने जमकर खरीदारी हुई। खरीदारों ने एक के बाद एक समान की जमकर खरीदारी की। बाजार में बर्तनों के अलावा इलेक्ट्रानिक सामान की खूब बिक्री हुई। जबकि सराफा बाजार में लोगों ने चांदी के लक्ष्मी, गणेश और कुबेर महाराज की जमकर खरीदारी की। इतना ही नहीं वाहन बाजार में भी खूब रौनक रही। उधर, बूंदाबांदी के बीच भी बाजार में ग्राहकों की भीड़ नजर आई। दुकानें रंगबिरंगी झालरों से सजाया गया। ज्वेलरी दुकानदारों की धनतेरस पर लॉटरी लग गई।
विज्ञापन

लोगों ने सोने चांदी के आभूषणों, चांदी के बर्तन, पूजा के सेट, सिक्के और सोने के विभिन्न तरह के आभूषणों की खूब खरीदारी की। धनतेरस पर इस बार बड़ी संख्या में लोगों ने टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, मिक्सी, मिक्सर ग्राइंडर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी की। व्यापारियों की मानें तो इस बार दीपावली पर सभी मिलाकर करीब पचास करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है। दीपावली पर घरों और प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी और गणेश की पूजा-अर्चाना करने का विधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर लोग मिट्टी से बनी लक्ष्मी और गणेश की मूर्तियों का ज्यादा महत्व देते हैं। मिट्टी की मूर्तियां भी 100 रुपये से लेकर 500 रुपये तक में बिकीं। जबकि दीपावली को लेकर मिट्टी के दिए भी खरीदे गए। धनतेरस पर बर्तन बाजार में भी खूब खनक सुनाई दी। बर्तनों की दुकानों पर दोपहर से लेकर देररात तक भीड़ रही। उधर, कार शोरूम पर 10 लाख की कीमत की छह, सात लाख कीमत की पांच और पांच लाख की कीमत की सात कारों की बिक्री हुई। उधर, ऑटो मोबाइल का बाजार भी गुलजार रहा। स्कूटी और बाइकों की जमकर खरीदारी हुई।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed