Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dhanteras tomorrow: Markets ready to welcome Goddess Lakshmi

धनतेरस कल : मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए बाजार तैयार

Thu, 05 Nov 2026 12:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 05 Nov 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras tomorrow: Markets ready to welcome Goddess Lakshmi
अमरोहा। दिवाली के महापर्व की शुरुआत कल सुख-समृद्धि और वैभव के त्योहार धनतेरस से हो रही है। धन के देवता कुबेर, आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरी और सुख-समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए बाजार पूरी तरह से सज-धजकर तैयार हैं।
विज्ञापन

सोना-चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से लेकर दोपहिया और चारपहिया वाहनों तक की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। कारोबार को लेकर व्यापारी भी उत्साहित हैं। कई ग्राहकों ने अपनी पसंद के सामान की पहले ही बुकिंग करा दी है। सराफा बाजार में चांदी के सिक्कों और मां लक्ष्मी-कुबेर की प्रतिमाओं की मांग बढ़ रही है। व्यापारियों को धनतेरस पर जिले में करोड़ों रुपये के कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

धनतेरस पर खरीदारी करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन सोना, चांदी और बर्तन समेत अन्य सामान खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इसी के चलते शहर के प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। आसपास के गांवों से भी लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। बर्तन की दुकानों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के शोरूम पर ग्राहकों की आवक बढ़ गई है। बुधवार को कई लोगों ने अपनी पसंद के रंग और मॉडल के उपकरण पसंद कर बुकिंग करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीवी और वॉशिंग मशीन विक्रेता दिनेश कुमार ने बताया कि कई ग्राहक सामान पसंद करके गए हैं। धनतेरस पर ही उसकी डिलीवरी लेंगे। वहीं, दोपहिया वाहन विक्रेता मोहित कुमार ने बताया कि बाइक और स्कूटी की कई एडवांस बुकिंग हो चुकी हैं। ग्राहक धनतेरस के दिन वाहन लेकर जाएंगे। कारों की भी बुकिंग हुई है। उधर, सराफा बाजार में सोने-चांदी के आभूषणों के साथ मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर की प्रतिमाएं ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। चांदी के सिक्कों की खरीदारी को लेकर भी उत्साह है। बाबा गंगानाथ मंदिर के पुजारी पंडित आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि धनतेरस पर खरीदारी करना शुभ माना जाता है। लोग अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार शुभ मुहूर्त में सामान की खरीदारी कर सकते हैं।

पांचों त्योहारों की मान्यता
पंडित आशुतोष त्रिवेदी के मुताबिक
धनतेरस : मान्यता है कि इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। सोना-चांदी और नए बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है।
नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली) : मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर बुराई का अंत किया था। यमदीप जलाने से अकाल मृत्यु का भय दूर होने की मान्यता है।
दिवाली : मान्यता है कि इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। दीप जलाकर अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाता है।
गोवर्धन पूजा : मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की थी। इस दिन गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा कर अन्नकूट का भोग लगाया जाता है।

भाईदूज : मान्यता है कि इस दिन बहन के हाथों तिलक कराने से भाई को सुख-समृद्धि और दीर्घायु का आशीर्वाद मिलता है। यह पर्व भाई-बहन के प्रेम और अटूट रिश्ते का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article