{"_id":"672005ab89aa708c01017fa4","slug":"dhanteras-today-business-worth-60-crores-expected-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-128383-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस आज : 60 करोड़ के कारोबार की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस आज : 60 करोड़ के कारोबार की उम्मीद
विज्ञापन
अमरोहा। धनतेरस पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। इसके चलते शहर का बाजार दुल्हन की तरह सज गया है। त्योहार की पूर्व संध्या पर बाजार रोशनी से जगमग रहा। सोने-चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रानिक आदि के दुकान सजी नजर आई। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। उधर, धनतेरस पर भीड़ से बचने के लिए कुछ लोग एक दिन पहले ही सामानों की बुकिंग कराते दिखे। त्योहार को लेकर व्यापारी वर्ग भी उत्साहित है। उनका अनुमान है कि पिछली बार 50 करोड़ का व्यापार हुआ था जो इस बार 60 करोड़ के पार जा सकता है।
धनतेरस से पांच दिवसीय दीपोत्सव की भी शुरुआत हो जाती है। मंगलवार को मनाए जाने वाले धनतेरस पर बाजार दिवाली की रोशनी से चमका नजर आया। रंग-बिरंगी झालरों के अलावा वंदनवार, लड़ियां, झूमर और रंगोली लक्ष्मी जी के पैर के स्वरूप पेंटिंग, प्रतिमाएं, आर्टिफिशियल फूल-पौधों से बाजार सजा नजर आ रहा है। सभी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ है। बर्तन, ऑटोमोबाइल, सराफा, इलेक्ट्रॉनिक, कपड़ा समेत अन्य बाजार में लोग जमकर खरीदारी कर रहे है। नगर के कोट, बड़ा बाजार, जट बाजार, मंडी चौब, लकड़ा बाजार, बटवाल नई बस्ती समेत अन्य बाजारों में खूब चहल पहल रही।
धनतेरस पर इलेक्ट्रिक लाइट, कपड़े, पूजन सामग्री की भी खरीदारी, धातु में पीतल, स्टील, सोना, चांदी की खरीदारी और ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी कार, स्कूटी, मोटरसाइकिल, इलेक्ट्रिक स्कूटी आदि की खरीदारी को लेकर व्यापारी वर्ग में उत्साह है। उनका अनुमान है कि इस बार पिछले साल के मुकाबले ज्यादा कारोबार होगा।
विज्ञापन
आकर्षक रोशनी से सजे ज्वैलरी शोरूम
सर्राफा कारोबारियों ने धनतेरस के एक दिन पूर्व ही अपने शोरूम चकाचक कर लिए। सभी शोरूम में आकर्षक विद्युत सजावट की गई। धनतेरस से एक दिन पूर्व ही काफी लोगों ने सोने एवं चांदी के सिक्के की बुकिंग भी करवाई है।
इलेक्ट्रानिक आइटम की दुकानें भी जगमग
धनतेरस के अवसर पर शहर के तमाम बाजारों में इलेक्ट्रानिक्स आइटम की तमाम दुकानें सज गईं। बाजार में स्थित इलेक्ट्रानिक्स शोरूम के अंदर एवं बाहर भी फ्रिज, वॉशिंग मशीन आदि उत्पाद सजा दिए गए हैं। धनतेरस के दिन डिलीवरी के लिए लोगों ने तमाम इलेक्ट्रानिक्स उत्पादों की बुकिंग भी करवा ली है। उधर, तमाम शोरूम में लोगों ने एक दिन पहले ही स्मार्ट एलईडी, वाशिंग मशीन, फ्रिज, माइक्रो बेव आदि खरीदे।
देसी झालरों की खूब है डिमांड
इस दिवाली झालरों से बाजार सजा हुआ है। वहीं, चाइनीज की जगह देसी झालरों की खूब डिमांड है। हालांकि, बाजार चाइना का माल आया हुआ है। लेकिन, लोग देसी की डिमांड कर रहे हैं। चाइनीज झालरों की तुलना में देसी झालर थोड़ी महंगी जरूर है लेकिन लोग उन्हें ही लेना पसंद कर रहे हैं। दस मीटर की इंडियन झालर 60 से 100 रुपये की है। फिर भी इसकी मांग ज्यादा है।
बर्तन बाजार भी चमका
धनतेरस की पूर्व संध्या से ही बर्तनों की खरीदारी शुरू हो गई। धनतेरस पर हर कोई थाली, कटोरी, चम्मच और गिलास खरीदता है। कुछ लोग क्राॅकरी सेट भी खरीदते हैं। वहीं, बर्तनों के साथ क्राॅकरी की भी बाजार में अच्छी मांग हैं। बाजार में मंगलवार को सर्वाधिक बर्तनों की खरीदारी होगी।
गिफ्ट आइटम में जरूरत का सामान
उपहार स्वरूप दिवाली पर दिए जाने वाले सामान में इस बार जरूरत का सामान अधिक दिया जा रहा है। दिवाली से कई दिन पूर्व ही व्यापारियों के पास बड़े ऑर्डर आने शुरू हो गए। कई व्यापारियों ने गिफ्ट आइटम की पैकिंग के लिए भी अलग से स्टाफ रखा है। सजावटी सामान के साथ जरूरत का सामान भी काफी खरीदा जा रहा है।
- इस बार बाजार में काफी रौनक है। धनतेरस को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। सराफ से लेकर बर्तन और ऑटोमोबाइल से लेकर अन्य जरूरी सामान की खूब खरीदारी हो रही है। उम्मीद है कि इस बार धनतेरस पर 60 करोड़ का कारोबार होगा। - रमेश कलाल अध्यक्ष, व्यापारी सुरक्षा फोरम।
-- -
पिछली बार की अपेक्षा इस बार दिवाली और धनतेरस को लेकर लोग बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। बाजार भी गुलजार है और व्यापारी भी उत्साहित हैं। पिछली बार 50 करोड़ के करीब व्यापार हुआ था, लेकिन इस बार 60 करोड़ से अधिक व्यापार होने की उम्मीद है। विशाल गोयल जिलाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल।
-- -
सोने चांदी पर काफी महंगाई है। लेकिन सराफ व्यापार में रौनक है। साथ ही बर्तन बाजार और ऑटोमोबाइल सेक्टर और इलेक्ट्रोनिक उत्पाद भी खूब बुक हो रहे हैं। इससे उम्मीद है कि धनतेरस पर खूब धन वर्षा होगी। व्यापारियों में अलग उत्साह बना हुआ है। विनीत जिंदल जिलाध्यक्ष, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल।
-- -- --