फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dhanora Palika's border extension awaits approval

Amroha News: धनाैरा पालिका के सीमा विस्तार को मंजूरी का इंतजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Dhanora Palika's border extension awaits approval
मंडी धनौरा(अमरोहा)। नगर पालिका के सीमा विस्तार के स्वीकृत हाेने के बाद नगर के विकास को पंख लगने की पूरी उम्मीद है। पांच किलाेमीटर की परिधि में आने वाले पांच गांवों के शामिल होने के बाद नगर की आबादी 25 प्रतिशत बढ़ जाएगी। इस संबंध में पालिका का प्रस्ताव शासन में विचाराधीन है। यदि नगर पालिका का सीमा विस्तार होता है तो मतदाताओं की संख्या बढ़ जाएगी। शामिल होने वाले गांव के लोगों को शहरी सुविधाएं मिलने लगेंगी।
विज्ञापन

नगर पालिका की स्थापना एक दिसंबर 1967 को हुई थी। वर्ष 2011 में हुई जनगणना के अनुसार नगर की जनसंख्या 30007 थी। 14 साल बीत जाने के बाद नगर की जनसंख्या काफी बढ़ गई। जनसंख्या बढ़ने के साथ मकानों की संख्या भी बढ़ गई। वर्तमान में नगर में आबादी थाना रोड, कमेलपुर रोड, शेरपुर रोड, अमरोहा रोड, गजरौला मार्ग, कलाली मार्ग, धनौरी खुर्द मार्ग, हैबतपुर मार्ग की ओर काफी अधिक हो गई है। लोगों ने अपने मकान व व्यापारिक प्रतिष्ठान वहां बना लिए हैं।
विज्ञापन

2011 की जनगणना के अनुसार ही पालिका को विकास कार्यों के लिए शासन से धनराशि मिलती है, जबकि 14 साल में आबादी के करीब 10 हजार बढ़ने का अनुमान है।
अधिकारियों का कहना है कि आबादी तो बढ़ गई लेकिन शासन से उसके मुताबिक विकास कार्यों के लिए धनराशि नहीं मिलती है। करीब एक साल पहले नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से सीमा विस्तार का प्रस्ताव पारित किया गया था। सीमा विस्तार का प्रस्ताव शासन स्तर पर विचाराधीन है। प्रस्ताव के म़ुताबिक पांच किलोमीटर की परिधि तक नगर पालिका की सीमा का विस्तार होना है। सीमा विस्तार होने पर नगर की आबादी बढ़ जाएगी। वर्तमान में पालिका का क्षेत्रफल 4.69 वर्ग किलोमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed