{"_id":"690529ce6145ffe29b07890f","slug":"dhanora-leopards-carcass-found-in-the-field-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-150693-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनौरा : खेत में मिला तेंदुए का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनौरा : खेत में मिला तेंदुए का शव
Sat, 01 Nov 2025 02:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। गांव आजमपुर के एक खेत में नर तेंदुए का शव पड़ा मिला। कुछ ही देर में भीड़ जुट गई। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और शव को कब्ज में लिया। तेंदुए की उम्र करीब तीन साल बताई जा रही है।
डिप्टी रेंजर मनोज कुमार ने बताया कि विभाग को आजमपुर के पास ईश्वरचंद के खेत में एक तेंदुआ मरा पड़ा होने की सूचना मिली। इस पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम के पहुंचने से पहले ग्रामीणों की भीड़ जुटी है लेकिन कोई पास नहीं जा रहा था। वनकर्मियों ने मौके पर जाकर देखा तो तेंदुआ मृत हालत में पड़ा था। डिप्टी रेंजर ने बताया कि तेंदुए के दाएं पंजे पर चोट का निशान है। अनुमान है कि शरीर में संक्रमण की वजह से उसकी मौत हो गई है। हालांकि, आपसी लड़ाई में भी मौत होने की अंदेशा जताया जा रहा है। वन विभाग ने तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए अमरोहा भेज दिया है। करीब चार महीने पहले भी गांव देहरा चक में एक तेंदुए का शव मिला था। तेंदुए के शव मिलने के बाद वन विभाग ने अपनी निगरानी बढ़ा दी है।