फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dhanora Inspector will investigate the death of the contractor and driver of the Irrigation Department.

Amroha News: सिंचाई विभाग के ठेकेदार व चालक की मौत की विवेचना करेंगे धनौरा इंस्पेक्टर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Dhanora Inspector will investigate the death of the contractor and driver of the Irrigation Department.
गजरौला(अमरोहा)। सिंचाई विभाग के ठेकेदार व उसके चालक की मौत की विवेचना धनौरा इंस्पेक्टर करेंगे। ठेकेदार की पिता की मांग पर एसपी ने गजरौला के इंस्पेक्टर क्राइम से विवेचना लेकर धनौरा स्थानांतरित करा दी है।
विज्ञापन

शुक्लपुरी मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक अतरपाल सिंह के बेटे देव ऋषि उर्फ दीपक सिंचाई विभाग के ठेकेदार थे। चौबारा निवासी इंद्रपाल ठेकेेदार दीपक की कार चलाता था। 29 मई की सुबह दोनों के शव अवंतिका नगर मोेहल्ले में दीपक के कार्यालय के बरामदे में मिले थे। हाल में ही बीते दिनों मृतक ठेकेदार के पिता अतरपाल सिंह ने पुत्रवधू रेखा उसकी बहन शशि, ममेरी बहन प्रियंका निवासी बुलंदशहर, दूसरे चालक विशाल निवासी सुल्तान नगर व उसके चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके बेटे व चालक की मौत के लिए पत्नी रेखा समेत उपरोक्त आरोपी हैं। उन्होंने यह भी दावा किया था कि उनके पास वह सब सबूत हैं, जिनसे उपरोक्त आरोपी खुद फंस रहे हैं। इस बीच पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच इंस्पेक्टर क्राइम अमरपाल सिंह को सौंपी, लेकिन इससे वह खुश नहीं थे। उन्होंने एसपी अमित कुमार आनंद व सीओ अंजलि कटारिया से मिलकर विवेचना बदलवाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया था कि इंस्पेक्टर क्राइम से उनके मतभेद हैं। इसलिए उनकी विवेचना को सही नहीं कर सकते। उनकी मांग पर विवेचना इंस्पेक्टर धनौरा बालेंद्र सिंह को सौंप दी गई है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गजरौला इंस्पेक्टर क्राइम से विवेचना ले ली गई हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed