{"_id":"675a961da4daa10504021223","slug":"dhanaura-bar-association-elections-will-be-held-on-30th-december-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-130628-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 30 दिसंबर को होगा धनौरा बार एसोसिएशन का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 30 दिसंबर को होगा धनौरा बार एसोसिएशन का चुनाव
Thu, 12 Dec 2024 01:22 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 12 Dec 2024 01:22 PM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। एल्डर कमेटी ने बार एसोसिएशन के चुनाव की घोषणा कर दी है। बार एसोसिएशन का चुनाव 30 दिसंबर को होगा। चुनाव की प्रक्रिया 16 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही दावेदार सक्रिय हो गए हैं।
बार एसोसिएशन के चुनाव का बिगुल बज गया है। बार एसोसिएशन का चुनाव हर साल दिसंबर में होता है। बुधवार को एल्डर कमेटी की बैठक बार सभागार में हुई। बैठक में बार के चुनाव के संबंध में चर्चा की गई। कमेटी के अध्यक्ष तिलकराज चौहान ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत मतदाता सूची के प्रकाशन से होगी। 11 दिसंबर को प्रकाशन होगा। 12 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं। इसी दिन आपत्तियों का निस्तारण होगा। अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 16 दिसंबर को नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। 17 दिसंबर को तीन बजे तक नामांकन पत्र जमा होंगे। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। 18 को नाम वापसी की जाएगी। 18 को ही उम्मीदवारों की घोषणा भी होगी। उन्होंने बताया कि 30 दिसंबर को चुनाव कराया जाएगा। चुनावी कार्यक्रम घोषित किए जाने के बाद तहसील में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष व अन्य पद के दावेदारों ने अधिवक्ताओं से संपर्क शुरू कर दिया है।
-- --