फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dhabarsi CHC is dependent on two doctors, basic facilities are also not available

Amroha News: ढबारसी सीएचसी दो डॉक्टरों के भरोसे, मूलभूत सुविधाएं भी नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Dhabarsi CHC is dependent on two doctors, basic facilities are also not available
अमरोहा। सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर किए जाने दावे जिले में हवाई साबित हो रहे हैं। ढबारसी सीएचसी की बात करें तो यहां न पूर्ण रूप से स्टाफ की तैनाती है और न ही अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। ऐसे में मरीजों को निजी अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ रहा है। जिसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ा रहा है।
विज्ञापन

ढबारसी सीएचसी पर घायल मरीजों को मुश्किल से प्राथमिक उपचार दिया जाता है। इसके बाद उसे तत्काल ही रेफर कर दिया जाता है। सीएचसी से लगे लगभग 15 से 20 गांव के लोगों को गंभीर मरीज को जिला अस्पताल या निजी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर जाना पड़ता है। सीएचसी पर सिर्फ दो चिकित्सक डॉ. आरिफ शमी और डॉ. दीपशिखा की तैनाती है। डॉ. आरिफ शमी चिकित्सा अधीक्षक हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कम से कम सात चिकित्सक होने चाहिए। यहां अभी पांच चिकित्सकों की कमी है। बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ के साथ नाक कान एवं गले का चिकित्सक की भी तैनाती होनी चाहिए। स्टाफ नर्स में यहां तीन नर्स स्वाति, किरण, हेमलता मौजूद हैं। जबकि तीन स्टाफ नर्स की और तैनाती होनी चाहिए। वार्ड बॉय की भी कमी चल रही है। जिससे सफाई व्यवस्था भी खराब रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article