फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Devotees took bath in Ganga on Ashadh Purnima

Amroha News: आषाढ़ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में किया स्नान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
Devotees took bath in Ganga on Ashadh Purnima
गजरौला। आषाढ़ माह की पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट व तिगरी गंगा में स्नान कर पुण्य कमाया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे धार्मिक अनुष्ठान कराए। पंडा, पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर तृप्त किया। पूर्णिमा पर भोर होते ही शुरू हुआ गंगा में स्नान करने का का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा।
विज्ञापन

तिगरी निवासी पंडित गंगा शरण शर्मा के मुताबिक आषाढ़ माह की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहा जाता है। रविवार को गुरु पूर्णिमा पर स्नान कर पुण्य कमाने की लालसा में तड़के से ही श्रद्धालुओं ने तिगरी व ब्रजघाट का रुख कर दिया। गंगा तट पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने सूरज की किरण निकलने से पहले ही स्नान शुरू कर दिया। आस्था व भक्ति में डूबे श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के उद्घोष संग पतित पावनी में डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं के गंगा मैया के जयकारे व हर-हर गंगे के उदघोष से ब्रजघाट व तिगरी गंगा तट गूंज उठा स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा जल में फूल प्रसाद अर्पण किए। पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर तृप्त किया। ब्रजघाट व तिगरी में तड़के शुरू हुआ गंगा जल में श्रद्धालुओं के स्नान का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा। हाईवे पर जाम न लगे, इसके लिए ब्रजघाट चौकी इंचार्ज नीतेंद्र वशिष्ठ पुलिस बल के साथ तड़के से ही मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed