फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Devotees took a holy dip in the Ganges.

Amroha News: श्रद्धालुओं ने गंंगा में किया पावन स्नान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Devotees took a holy dip in the Ganges.
पौष पू​र्णिमा पर ब्रजघाट गंगा में स्नान करते श्रद्धालु। स्रोत श्रद्धालु
गजरौला। श्रद्धालुओं ने पौष पूर्णिमा पर तिगरी व ब्रजघाट गंगा में स्नान कर पुण्य कमाया। स्नान के बाद पुरोहितों काे दान दक्षिणा दी। धार्मिक अनुष्ठान कराए।
विज्ञापन

तिगरी निवासी पंडित गंगाशरण शर्मा व नगर के बुध बाजार मोहल्ला निवासी पंडित दयानंद शर्मा के मुताबिक पौष पूर्णिमा पर शनिवार को गंगा में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। क्योंकि प्राचीन मान्यता है कि पौष पूर्णिमा पर गंगा में स्नान करने और पुरोहितों को दान दक्षिणा देने, जरूरतमंदों की सेवा करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है। घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। कड़ाके की सर्दी होने के बावजूद पूर्णिमा पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। पतित पावनी में भोेर होते ही स्नान शुरू कर दिया। गंगा में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर धार्मिक अनुष्ठान कराए। पुरोहितों को दान दक्षिणा दी। जरूरतमंदों की भी सेवा की। उनको वस्त्र आदि प्रदान कर तृप्त किया। तड़के शुरू हुआ स्नान का क्रम काफी देर तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed