फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Devotees danced on the marriage of Shri Krishna-Rukmini, celebrated marriage festival

Amroha News: श्रीकृष्ण-रुक्मिणी के विवाह पर झूमे श्रद्धालु, मनाया विवाह उत्सव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced on the marriage of Shri Krishna-Rukmini, celebrated marriage festival
अमरोहा। संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन वृंदावन से आई व्यास प्रेरणा ज्योति ने बृज की लीला, भगवान श्रीकृष्ण का महारास, कंस वध के अतिरिक्त भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मणि विवाह की कथा का वर्णन किया। भक्तों ने विवाह उत्सव मनाया।
विज्ञापन

व्यास गद्दी पर विराजित प्रेरणा ज्योति ने कहा कि महारास में भगवान श्रीकृष्ण ने बांसुरी बजाकर गोपियों का आह्वान किया। महारास लीला से ही जीवात्मा-परमात्मा का मिलन हुआ। भगवान श्रीकृष्ण ने 16 हजार कन्याओं से विवाह कर उनके साथ सुखमय जीवन बिताया। भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मणी के विवाह की झांकी के साथ वरमाला पर फूलों की बरसात हुई। भजनों पर श्रद्धालुओं को नृत्य करते हुए भी देखा गया। उन्होंने कन्यादान का धार्मिक महत्व बताते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लगाते हुए कन्या भ्रूण हत्या को महापाप बताया। कहा कि ऐसे लोगों को नर्क में बहुत यातनाएं मिलती हैं। कथा में प्रवीण आर्य, पन्नालाल, पंडित रोहित शर्मा, रोहित अग्रवाल, सारिका अग्रवाल, प्रियंका खंडेलवाल, समीर खंडेलवाल, मोनिका खंडेलवाल, जितेंद्र सिंह, प्रतिभा खंडेलवाल, निमिषा गुप्ता, दीपक बंसल, सुनीता खंडेलवाल, सौरभ खंडेलवाल, मधु खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed