{"_id":"675609e763950b3edc0d1df9","slug":"development-work-will-be-done-in-mandi-samiti-with-rs-132-crores-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-130464-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मंडी समिति में 1.32 करोड़ से होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मंडी समिति में 1.32 करोड़ से होंगे विकास कार्य
विज्ञापन
गजरौला। दुश्वारियों से जूझ रहे मंडी के आढ़तियों-व्यापारियों को जल्द राहत मिल सकती है। मंडी के जेई निर्माण द्वारा निरीक्षण कर तैयार किए गए कार्यों के एस्टीमेट को मंजूरी दे दी गई है। इसके लिए धनराशि भी स्वीकृत कर दी गई। इसी महीने काम शुरू हो सकता है।
मंडी समिति के जेई निर्माण सत्यवीर सिंह ने बीते दिनों मंडी का निरीक्षण कर यह एस्टीमेट तैयार किया था कि मंडी में क्या-क्या काम कराए जाएंगे। जिससे मंडी के व्यापारियों, आढ़तियों, पल्लेदारों और खरीदारों के सामने आ रहीं दुश्वारियाें को दूर किया जा सके। कर्मचारियों ने उनको बताया कि मंडी में ए श्रेणी की 12 दुकान हैं, जिनके गोदाम उनसे जुड़े हैं। आठ दुकान सी श्रेणी की हैं। जिन पर गोदाम नहीं है। फल की दस दुकान हैं, जिनके लिए दो गोदाम हैं। 12 शौचालयों में एक ही चल रहा है।
मंडी में सड़क बनाए जाने की जरूरत है। जलभराव न हो इसके लिए मंडी समिति परिसर ऊंचा किया जाएगा। इन सब कार्यों पर 1.32 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शासन से धनराशि मंजूर हो गई है। जेई ने बताया कि इसी महीने काम शुरू होने के आसार हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
मंडी में चार आवास, रह रहा एक कर्मचारी
मंडी समिति में सभी सुविधाओं से लैस चार आवास हैं। हैरत की बात यहां कोई रहने वाला नहीं है। मंडी समिति में तैनात एक कर्मचारी विवेक कुमार ही परिवार सहित रहते हैं। उनका कहना है कि एसडीएम की अनुमति से ही कोई अन्य विभाग का अधिकारी या कर्मचारी मंडी समिति में रह सकता है।