फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   development will be without discrimination: sarita

बिना भेदभाव होगा विकास: सरिता

Mon, 26 Mar 2018 01:41 AM IST
 अमर उजाला ब्यूरो/अमरोहा। 
 अमर उजाला ब्यूरो/अमरोहा।  Updated Mon, 26 Mar 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
development will be without discrimination: sarita
शपथ ग्रहण समारोह में पद व गोपनीयता की शपथ लेतीं नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विकास भवन परिसर में हुए शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा की नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता चौधरी ने सांसद और विधायकों की मौजूदगी में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान बिना भेदभाव के जिले का चहुंमुखी विकास करने की वादा किया। 
उप चुनाव में जिला पंचायत की कुर्सी पर काबिज नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षा सरिता चौधरी को रविवार को विकास भवन परिसर में डीएम हेमंत कुमार सिंह ने समारोह पूर्व शपथ ग्रहण कराई। शपथ लेने के बाद सरिता चौधरी ने कहा कि क्षेत्र का विकास ही प्राथमिकता है। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने केंद्र व प्रदेश सरकारों की उपलब्धियां   गिनाते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। प्रदेश में गुंडाराज खत्म हो रहा है।
विज्ञापन

सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर, विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी व राजीव तरारा ने कहा कि सरिता चौधरी के निर्विरोध चुनाव जीतने के बाद जनता को बेहद अपेक्षाएं हैं। अध्यक्ष और उनकी मिनी कैबिनेट को जनता की समस्याओं को ध्यान में रखकर विकास कराना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोगा, चौधरी भूपेंद्र सिंह, पूर्व विधायक हरपाल सिंह, युद्ववीर सिंह, विजय पंवार, राकेश वर्मा, राजीव शर्मा, भूप सिंह, बलवीर सिंह, मनोज वमा़, विजयपाल सिंह, शशि त्यागी, राम दुलारी, पूर्व एमएलसी हरि सिंह ढिल्लो, सदस्य हाजी इफ्तेखार, चौधरी रियाजुल, रवि यादव              सहित अन्य सदस्यों के अलावा सीडीओ चंद्रपाल सिंह तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे। समारोह का संचालन पूर्व ब्लॉक प्रमुख कावेंद्र सिंह ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed