फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Develop the district as an industrial hub: DM

जिले को इंडस्ट्रियल हब के रूप में करें विकसित : डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Develop the district as an industrial hub: DM
अमरोहा। डीएम राजेश कुमार त्यागी ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य जनपद को इंडस्ट्रियल के रूप में विकसित करना और उत्पादों के निर्यात को अधिक से अधिक बढ़ाना है। कहा की सभी औद्योगिक प्रतिष्ठान अपने-अपने उद्योग को अधिक से अधिक डेवलप करें। किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने उद्योगपतियों के साथ हुई बैठक में ये बातें कहीं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में जिले में किस प्रकार निर्यात को अधिक से अधिक बढ़ाया जाए, जनपद के उत्पादों को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किस प्रकार विकसित किया जाए को लेकर बैठक आयोजित हुई। डीएम ने उपायुक्त उद्योग को सभी औद्योगिक प्रतिनिधियों और स्वामियों के साथ बृहद स्तर पर सम्मेलन कराए जाने के निर्देश दिए। साथ ही साथ प्रशिक्षण की भी व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए। कहा कि सभी का एक क्लस्टर तैयार किया जाए ताकि सभी औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति एक दूसरे से अपनी बात साझा कर सकें। इसके लिए एक क्लस्टर बनाया जाए। कहा की जनपद में जैकेट, हैंडलूम, रेडीमेड गारमेंट्स में बहुत अच्छी संभावनाएं हैं। कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। बेहतर माहौल प्रदान किया जाएगा। भयमुक्त होकर उद्योग लगाएं और अपने औद्योगिक कार्य को विकसित करने के लिए प्रयास करें। जो भी उत्पाद बनाए जाएं वह गुणवत्तापूर्ण हों, तभी एक अच्छी मार्केट मिल सकेगी। आपके उत्पादों की राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान हो सकेगी। इस दौरान सीडीओ अश्विनी कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार, उपनिदेशक कृषि, उपायुक्त उद्योग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed