फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dev Chaudhary's century powers Baba Cricket Academy Blue to victory

Amroha News: देव चौधरी के शतक से बाबा क्रिकेट एकेडमी ब्लू की जीत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Dev Chaudhary's century powers Baba Cricket Academy Blue to victory
अमरोहा। बाबा क्रिकेट एकेडमी में खेले गए 25 ओवर के रोमांचक मुकाबले में बाबा क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने रेड को नौ रन से हरा दिया। देव चौधरी की तूफानी शतकीय पारी और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से ब्लू ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लू ने सात विकेट पर 199 रन बनाए। देव चौधरी ने 73 गेंदों पर 117 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 17 चौके और तीन छक्के शामिल रहे। रेड की ओर से कृष्णा यादव ने पांच ओवर में 21 रन देकर तीन और मोहम्मद कौदैन ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए रेड के हरेंद्र कुमार ने 41 और मोहम्मद सामी ने 36 रन बनाए। हालांकि ब्लू के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर दबाव बनाए रखा। रेड की पूरी टीम 25 ओवर में 190 रन पर आउट हो गई। ब्लू की ओर से मोहम्मद शाकिब ने पांच ओवर में 31 रन देकर तीन और आजाद सिंह ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed