{"_id":"663e67324306ebc24f0e5bae","slug":"deputy-collector-caught-illegal-storage-of-wheat-and-rice-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-118457-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: डिप्टी कलक्टर ने पकड़ा गेहूं व चावल का अवैध भंडारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: डिप्टी कलक्टर ने पकड़ा गेहूं व चावल का अवैध भंडारण
Fri, 10 May 2024 11:58 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 10 May 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
अमरोहा। नौगांवा सादात गांव बीलना में डिप्टी कलक्टर एवं मंडी सभापति विभा श्रीवास्तव ने एक आढ़ती को गेंहू एवं चावल के अवैध भंडारण के साथ पकड़ लिया। निरीक्षण के दौरान आढ़ती अभिलेख भी नहीं दिखा सका। जिसके बाद डिप्टी कलक्टर ने आढ़ती को अभिलेख दिखाने के लिए दिन का समय देते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है।
डिप्टी कलक्टर एवं मंडी सभापति विभा श्रीवास्तव को सूचना मिली की नौगांवा सादात के गांव बीलना में एक व्यापारी गेंहू एवं चावल का अवैध भंडारण कर रहा है। सूचना के आधार पर उन्होंने छापामार कार्रवाई करते हुए 50 क्विंटल गेहूं एवं चावल का अवैध भंडारण मिला। मांगने पर वह मंडी का गेट पास एवं लाइसेंस भी नहीं दिखा पाया और न ही मंडी समिति के पोर्टल पर गेहूं व चावल के स्टाॅक का रिकार्ड दर्ज मिला। जिस पर उन्होंने अभिलेख दिखाने के लिए तीन दिन का समय दिया है। अभिलेख न दिखाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। इस दौरान उनके साथ मंडी सचिव सचिन शर्मा भी मौजूद रहे।
-- -- -- -