{"_id":"646d1b229aef12b3330d7f25","slug":"deposit-the-useless-household-items-at-the-triple-r-center-of-the-municipality-dr-brijesh-jpnagar-news-c-15-1-153971-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर का अनुपयोगी सामान पालिका के ट्रिपल आर सेंटर पर कराएं जमा : डॉ बृजेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर का अनुपयोगी सामान पालिका के ट्रिपल आर सेंटर पर कराएं जमा : डॉ बृजेश
विज्ञापन
अमरोहा। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार का प्रयास रंग लाया। ट्रिपल आर सेंटर पर पहले दिन एक सौ से अधिक लोग नगर पालिका पहुंचे और अपने अनुपयोगी सामान को जमा कराया।
ईओ ने बताया कि 5 जून तक मेरी लाइफ मेरा स्वच्छ शहर अभियान मनाए जाने के क्रम में नगर पालिका परिषद में ट्रिपल आर (रिडयूज रियूज रिसाइकल) सेंटर की स्थापना सोमवार को हुई। प्रयोग की हुई सामग्री जैसे पुरानी किताबें, प्रयोग किए हुए कपड़े, जूते, प्लास्टिक की वस्तुएं, खिलोने, बोतलें आदि जमा करने के लिए एक स्टॉप समाधान के रूप में उपरोक्त सामग्री अलग-अलग रूप से जमा करने के लिए बड़े-बड़े डस्टबिन/डिब्बे रखवाए गए हैं। अभियान के पहले दिन मंगलवार को पालिका कर्मी अपने-अपने घरों से अनुपयोगी सामग्री जैसे बच्चों के खिलौने, कपडे, जूते, पुरानी किताबे, प्लास्टिक की सामग्री, बोतले आदि लेकर आए और पालिका में स्थापित आर.आर.आर. सेंटर में जमा कराया। अपील करते हुए कहा कि अपने घर से कपडे, जूते, खिलोने, आदि लाकर पालिका आरआरआर सेंटर में जमा करवाए। इसके बाद जरूरतमंद लोगों को सामान दिया जाएगा। शेष बचे समान को समायोजित किया जाएगा। जमा कराए सामान की लिस्ट तैयार की जा रही है। इसके लिए रजिस्टर बनाए गए हैं। सामान को अलग-अलग किया जाएगा। अभियान की सफलता के लिए पालिका द्वारा नगर में व्यापक प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। एक मोबाइल आरआरआर सेंटर (पालिका वाहन) भी तैयार किया गया है, जो अभियान के अंतर्गत विभिन्न मोहल्लों में जाकर नागरिकों से उनके घरों की अनुपयोगी सामग्री एकत्र करके पालिका के मुख्य सेंटर में जमा करेगा। पहले दिन एक सौ से अधिक लोग ट्रिपल आर सेंटर पहुंचे और सामान जमा कराया। इस अभियान के व्यापक प्रचार प्रसार एवं इसमे व्यापक जनसहभागिता के लिए पालिका परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कर अधीक्षक केशव प्रसाद, राजस्व निरीक्षक ओमवीर सिंह, शैलेंद्र शर्मा, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद इल्तेजा, जगत सिंह, वैशाली सोती, नदीम अख्तर, तपेश कुमार, छवि शर्मा, जावेद कमाल, सलमान खान, प्रज्वल चौहान, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।