{"_id":"58bb18464f1c1b4042831882","slug":"department-will-take-action-at-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर 50 ड्राइवर और परिचालकों पर गिरेगी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर 50 ड्राइवर और परिचालकों पर गिरेगी गाज
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 05 Mar 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
परिवहन निगम के 50 ड्राइवर और परिचालकों की सेवा समाप्त की जा सकती है। संविदा और स्थायी ड्राइवर एवं परिचालक कई दिन से गैरहाजिर चल रहे हैं। एआरएम के कहने पर भी ड्यूटी पर नहीं आए हैं। एआरएम ने छह मार्च तक ड्यूटी पर नहीं आने पर सेवा समाप्त करने की चेतावनी दी है। वहीं एक ड्राइवर की सेवा समाप्त कर दी है।
परिवहन निगम में 150 संविदा और स्थायी परिचालक हैं। 140 ड्राइवर हैं। डिपो के बेड़े में निगम और अनुबंधित बसों केे जोड़ कर करीब 80 बस हैं। डिपो में तैनात संविदा एवं स्थायी ड्राइवर और परिचालक अलग-अलग तारीखों में एक-दो दिन की छुट्टी लेकर गए थे, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी ड्यूटी पर नहीं आए हैं। इससे बसों के संचालन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक नरेंद्र कुमार गंगवार का कहना है कि नदारद चल रहे ड्राइवर और परिचालकों को फोन कर ड्यूटी पर आने के लिए कहा गया, लेकिन लापरवाही बरत रहे हैं। एआरएम ने बताया कि सभी को सोमवार तक आने की चेतावनी दी है। नहीं आते हैं तो इनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी। एक संविदा परिचालक की सेवा समाप्त भी कर दी गई है। वह काफी समय से गायब चल रहा था।