{"_id":"69ebc2e82758a8481c0a91a9","slug":"dengue-patients-to-receive-platelet-facilities-at-the-district-hospital-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-162269-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: डेंगू मरीजों को जिला अस्पताल में मिलेगी प्लेटलेट्स सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: डेंगू मरीजों को जिला अस्पताल में मिलेगी प्लेटलेट्स सुविधा
विज्ञापन
अमरोहा। जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स तैयार करने की सुविधा शुरू हो गई है। अब तक यह सुविधा अधिकतर निजी अस्पतालों तक सीमित थी, जिससे मरीजों को महंगा इलाज कराना पड़ता था। डेंगू में प्लेटलेट्स तेजी से घटने के कारण यह सुविधा अहम मानी जा रही है।
सरकारी स्तर पर प्लेटलेट्स उपलब्ध होने से मरीजों को समय पर इलाज मिलेगा और आर्थिक बोझ कम होगा। तैयार प्लेटलेट्स को पांच दिन तक सुरक्षित रखा जा सकेगा।
जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत घर-घर जाकर संदिग्ध मरीजों की जांच की जा रही है। मलेरिया, डेंगू या अन्य लक्षण मिलने पर जांच कर उपचार दिया जा रहा है।
सीएमएस डॉ. एके भंडारी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर परिजनों के रक्त से प्लेटलेट्स तैयार की जाती हैं। यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहती है। उन्होंने अपील की कि डेंगू के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं, लापरवाही खतरनाक हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
..........