फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dengue confirmed in ten more people, 286 fever patients found

दस और लोगों में डेंगू की पुष्टि, बुखार के 286 मरीज मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Dengue confirmed in ten more people, 286 fever patients found
मलेशिया गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम से जानकारी करते हुए एसडीएम मांगेराम चौहान - फोटो : DHANAURA
अमरोहा/मंडी धनौरा। जिले में डेंगू और बुखार का कहर थम नहीं रहा है। सोमवार को फिर जिले में दस मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जबकि सरकारी अस्पतालों में बुखार के 286 नए मरीज मिले हैं। वहीं टाइफाइड के नौ और डायरिया के 32 मरीज और मिले है। अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की भरमार रही। डेंगू और बुखार के बढ़ते आंकड़ों को देखकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

जनपद में बुखार और डेंगू के बढ़ते कहर से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शहर से लेकर गांव तक घर-घर लोग बुखार से तप रहे हैं। दिनभर अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारें लग रहती हैं। बढ़ते बुखार की रोकथाम में स्वास्थ्य महकमा फेल साबित हो रहा है। मंडी धनौरा के मलेशिया और जोया के ड्योटी गांव में सबसे अधिक डेंगू और बुखार कहर है। मंगलवार को जिले की सभी सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में कुल 3494 मरीज देखे गए। इनमें सबसे ज्यादा बुखार के 286 मरीज मिले हैं। इसके अलावा डायरिया के 32, टाइफाइड के 9 मिले हैं। जबकि 11 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि डेंगू के मरीजों अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed