{"_id":"631a42c7d94e864946581200","slug":"demonstration-to-solve-the-problems-of-farmers-jpnagar-news-mbd4404685115","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान समस्याओं को लेकर भाकियू भानु के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना देकर नारेबाजी की। अधिकारियों पर किसानों का शोषण करने का आरोप लगाया। बिजली अधीक्षण अभियंता को मौके पर बुलाकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र सिंह तोमर को ज्ञापन सौंपा कर किसानों की समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की।
बृहस्पतिवार को भाकियू भानु के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह के नेतृत्व में तताम किसान कलक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए। यहां किसान समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर धरने पर बैठक गए। इस दौरान किसानों ने मांग करते हुए कहा कि निजी नलकूप पर विद्युत मीटर लगाने में आने वाले 4500 रुपये प्रति नलकूप के खर्च को ख़त्म कर डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर पर ही मीटर लगवा कर ऊर्जा खपत का आंकलन किया जाए और उन मीटरों की जिम्मेदारी सरकारी आदमी की तय की जाए। प्रदेश के 90 फीसदी से अधिक किसान साढ़े सात हॉर्स पावर की विद्युत मोटर का प्रयोग कर रहे हैं। जबकि विभाग 15 हॉर्स पावर मानकर घर बैठे लोड की फिटिंग कर रहा है। मनमानी रीडिंग भरी जा रही है।
नई गाइडलाइन के अनुसार 25 केवीए के एक ट्रांसफार्मर पर एक ही नवीन विद्युत कनेक्शन देने के निर्देश आए हैं।इससे किसानों को परेशानी होगी। विद्युत सब-डिवीजन जिस स्थान के नाम पर खुले हैं वहीं संचालित किए जाएं। हसनपुर डिवीजन में रहरा ,गारा पुर नाम के सबडिवीजनो को हसनपुर में ही संचालित किया जा रहा है, जो वहां से लगभग 20 से 25 किलोमीटर हैं। घरेलू विद्युत मीटरों की रीडिंग प्रतिमाह ली जाए। विद्युत विजिलेंस व विद्युत विभाग की टीमें उपभोक्ता अनाप-शनाप लोड भरकर किसान का शोषण कर रही हैं। इसे रोका जाए। इस दौरान देवेंद्र सैनी, चौधरी धर्मवीर सिंह, सत्यपाल अधाना, चौधरी वीरेंद्र सिंह, चौधरी निरंकार सिंह, समरपाल सैनी, रामपाल सिंह, शीशपाल चौहान, कल्लू चौहान, राजपाल चौहान, पूनम चौधरी आदि मौजूद रहे।