{"_id":"66c1263028b52ee2840553a7","slug":"demonstration-over-the-death-of-a-railway-employee-from-drms-train-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-124077-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: डीआरएम की ट्रेन से रेलकर्मी की माैत पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: डीआरएम की ट्रेन से रेलकर्मी की माैत पर प्रदर्शन
विज्ञापन
अमरोहा। डीआरएम की निरीक्षण ट्रेन की चपेट में आकर हरियाणा जींद के रहने वाले ट्रैकमैन राजेश कुमार की मौत के बाद रेलवे कर्मचारियों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। शनिवार को कर्मचारियों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही मृतक राजेश कुमार के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।
शुक्रवार की सुबह हकीमपुर स्टेशन यार्ड के पास ट्रैकमैन राजेश कुमार काम कर रहे थे। तभी डीआरएम राजकुमार सिंह की निरीक्षण ट्रेन से कटकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। निरीक्षण ट्रेन की गति तेज थी। ड्राइवर ने हाॅर्न भी बजाया, लेकिन ट्रैकमैन ने हॉर्न नहीं सुना। ड्राइवर जब तक ब्रेक लगाता या ट्रैकमैन संभल पाता, तब तक हादसा हो चुका था। घटना के बाद मौके पर कर्मचारियों की भीड़ जमा हो गई। फौरन हादसे की जानकारी कंट्रोल को दी गई। डीआरएम ने अगले स्टेशन पर निरीक्षण ट्रेन रुकवाई और घटना पर खेद व्यक्त किया। घटना के बाद से कर्मचारी संगठनों में रोष है।
एनआरएमयू शाखा गजरौला से जुड़े कर्मचारियों ने ट्रैकमैन राजेश कुमार के परिवार को मुआवजा व अनुकंपा के आधार पर परिजन को नौकरी देने की मांग की है। इस दौरान शाखा सचिव तेजपाल सिंह, कुंवर सिंह, अनिल, शुभम, मुकेश, देवेंद्र, फईमुद्दीन आदि उपस्थित रहे।