{"_id":"681e68278888e24b5a0fb6d3","slug":"demonstration-outside-sdm-office-against-fake-proposal-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-139611-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: फर्जी प्रस्ताव के विरोध में एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: फर्जी प्रस्ताव के विरोध में एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन
Sat, 10 May 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 10 May 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। गांव मुकारमपुर के लोगों ने राशन की दुकान के लिए फर्जी प्रस्ताव किए जाने का आरोप लगाते हुए एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को एक शिकायतीपत्र दिया। जिसमें राशन की दुकान का प्रस्ताव खुली बैठक में कराने की मांग की।
मुकारमपुर गांव में राशन विक्रेता ने दो माह पहले इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद गांव के लोग पास के गांव मोहसनपुर के राशन विक्रेता से राशन ले रहे थे। गांव में नई राशन की दुकान का प्रस्ताव होना था। मुकारमपुर के लोगों का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने सरकारी मशीनरी से हमसाज होकर बंद कमरे में बैठक कर राशन की दुकान का फर्जी प्रस्ताव अपने हक में करा लिया।
शुक्रवार को भाकियू असली के मंडलाध्यक्ष डूंगर सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को प्रार्थनापत्र देकर राशन की दुकान के लिए गांव में खुली बैठक कराने की मांग की। एसडीएम ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। इस दौरान राजवीर सिंह, वीर सिंह, गंगासरन सिंह, कमला, खचेड़ू सिंह, दिनेश, राम सिंह मौजूद रहे।