फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Demonstration for the arrest of the killers of the married woman

विवाहिता के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Demonstration for the arrest of the killers of the married woman
विवाहिता के हत्यारोपी ससुराल वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मायके पक्ष के लोगों ने एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। देहात पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए हिरासत में लिए गए आरोपी को छोड़ने का आरोप लगाया। जल्दी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजनों ने कलक्ट्रेट में धरना देने की चेतावनी दी है
विज्ञापन

बंबूगढ़ निवासी संगीता की शादी अंबरपुर उर्फ उमरपुर निवासी सुखवीर सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले संगीता को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग करते थे। विरोध करने पर पति व अन्य ससुराल वाले संगीता का उत्पीड़न करते थे।
विज्ञापन

11 जुलाई को अचानक संगीत की तबियत बिगड़ गई थी। लिहाजा ससुराल वालों ने उसे जोया रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया था। इसकी सूचना ससुराल वालों ने संगीता के मायके वालों को दी। तेरह जुलाई को अस्पताल में संगीता की मौत हो गई थी। मायके वालों ने जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। लेकिन रिपोर्ट रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ था। लिहाजा डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगीता के भाई कुलदीप की तहरीर पर पति सुखवीर सिंह, सास रामकली, जेठ कुलवंत, जेठानी आशा, ननद सोनी, पुसिया व रेखा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। उस की ननद सोनी पुलिस में कांस्टेबल है। वर्तमान में उसकी तैनाती रायबरेली जनपद में है। चार दिन बाद भी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। लिहाजा शनिवार को तमाम लोग एकत्र होकर एसपी कार्यालय पहुंचे। यहां आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। देहात पुलिस पर आरोपियों के साथ मिली भगत का आरोप लगाया। एसपी आदित्य लांग्हे को पत्र सौंपकर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान कुलदीप, राजेंद्र सिंह, ओमपाल, मुकेश, कल्लू, कांति, वीरवती, मुरारी लाल, संतोष व दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed