फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Demonstration demanding arrest of the main accused in Ishrat Ali murder case

Amroha News: इशरत अली हत्याकांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग, प्रदर्शन

Tue, 28 Jan 2025 02:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 28 Jan 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Demonstration demanding arrest of the main accused in Ishrat Ali murder case
अमरोहा। इशरत अली हत्याकांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर आक्रोशित परिजनों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। डीएम को शिकायतीपत्र देकर हत्या के मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

रहरा क्षेत्र के जयतौली गांव निवासी ग्राम प्रधान के ममेरे ससुर इशरत अली की पंचायत चुनाव की रंजिश के चलते बीते सोमवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में इशरत के भाई राहत अली की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही पूर्व प्रधान पति नाजिम, कमर, रईस उर्फ छोटू, आकिब, नाहिद खां और गांव शकरगढ़ी के विकार अहमद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। रहरा पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस की मदद से शुक्रवार को रिहान, विकार और सलीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

हालांकि, अभी तक मुख्य आरोपी नाजिम, नाहिद खां, कमर, रईस उर्फ छोटे और आकिब की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
सोमवार को डीएम कार्यालय पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाया कि सभी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। नाहिद खां और नाजिम हत्याकांड के गैंग लीडर है। खुलेआम घूम रहे हत्या आरोपियों के कारण इशरत अली के परिजनों की जान को खतरा बना हुआ है। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में राहत अली, वसीम, जहरीन, नौशाद, इकरा, राबिया, गुलशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article