फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Demonstration by the officers of Samajwadi Vyapar Sabha at the Collectorate

Amroha News: कलक्ट्रेट पर समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारियों का प्रदर्शन

Tue, 18 Feb 2025 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 18 Feb 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Demonstration by the officers of Samajwadi Vyapar Sabha at the Collectorate
अमरोहा।
विज्ञापन

समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार पर व्यापारियों का शोषण करने और फर्जी मुकदमे दर्ज करने का आरोप लगाया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर को सौंपकर जल्द समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
सोमवार को जिलाध्यक्ष सर्वेश सैनी के नेतृत्व में पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे। नारेबाजी करते हुए कहा कि भाजपा के शासन से व्यापारी और गरीब परेशान है। व्यापारियों, अल्पसंख्यकों, पिछड़ों व गरीबों पर अत्याचार हो रहे हैं। उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पास रोजगार, शिक्षा व रोजी-रोटी के लिए कोई योजना नहीं है। व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीड की हड्डी कहे जाते हैं, लेकिन व्यापारियों के साथ आए दिन लूट, हत्या व अपहरण जैसी घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार व्यापारियों का लगातार शोषण और उत्पीड़न कर रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष मस्तराम सिंह यादव, जिला प्रवक्ता संतराम सिंह यादव, नवनीत गोला, शशिकांत गोयल, वहाब सैफी, सावेज खां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed