फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Demonstration against lathicharge on advocates in Hapur

Amroha News: हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

Thu, 31 Aug 2023 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 31 Aug 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against lathicharge on advocates in Hapur
धनौरा। हापुड़ में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए बार एसोसिएशन ने आरोपी पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने पूरे तहसील परिसर में जुलूस निकाला। कुछ देर के लिए तहसील के बाहर गजरौला मार्ग पर जाम भी लगाया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल भटनागर ने कहा कि पुलिस निरंकुश होती जा रही है। शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज का आदेश देने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए। उन्होंने गाजियाबाद में तहसील में वकील की गोली मारकर हत्या किए जाने की निंदा करते हुए अधिवक्ताओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग की। इस मौके पर मदनपाल सिंह, सर्वेश शर्मा, कपिल अग्रवाल, तिलकराज चौहान, मूलचंद त्यागी, विनोद शास्त्री, प्रशांक त्यागी, विवेक सिंह, आलोक भारती, ओमवीर सैनी आदि अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed