फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Demand to return land acquired for the Middle Ganga Canal to farmers.

Amroha News: मध्य गंगा नहर के लिए ली गई भूमि किसानों को वापस करने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Demand to return land acquired for the Middle Ganga Canal to farmers.
मंडी धनौरा। मध्य गंगा नहर के निर्माण के लिए ली गई भूमि तीन माह बाद भी वापस न करने पर ग्राम कूबी के किसानों में रोष है। शुक्रवार को भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष दानवीर सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुरादाबाद में आयुक्त से मुलाकात कर अपनी भूमि वापस दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

मांग पत्र में कहा गया है कि मध्य गंगा नहर के निर्माण के लिए ग्राम कूबी के किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया गया था। इसके विरोध में कूबी के ग्रामीणों ने कई महीनों तक आंदोलन किया था। पत्र में कहा गया है कि आपकी मौजूदगी में किसानों व प्रशासन के बीच समझौता हुआ था। इसमें किसानों की आधी भूमि पर नहर निर्माण व शेष आधी भूमि उनको वापस की जानी थी।
विज्ञापन

समझौते का पालन करते हुए किसानों ने अपना आंदाेलन समाप्त कर दिया और नहर निर्माण का काम भी पूरा हो गया। लेकिन अभी तक किसानों को उनकी भूमि वापस नहीं की गई है। जबकि प्रशासन ने इस प्रक्रिया को पूरी करने के लिए तीन महीने का समय मांगा गया था। समझौते में गांव तक सड़क निर्माण भी कराया जाना था। वह काम भी पूरा नहीं हुआ है। प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त से किसानों को आधी भूमि उनके नाम वापस करने की मांग की है। इस मौके पर मुकेश कुमार, मायाराम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed