{"_id":"678c0e21530a20db7a095644","slug":"demand-to-make-a-cut-on-the-highway-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-132736-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हाईवे पर कट बनाए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हाईवे पर कट बनाए जाने की मांग
Sun, 19 Jan 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। होटल एवं प्रतिष्ठान मालिकों ने हाईवे पर कट बनाए जाने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि कट नहीं होने के कारण व्यापारियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कारोबार चौपट होने के कगार पर है।
होटल एवं व्यापारिक प्रतिष्ठान मालिकों ने मांग उठाई है कि होटल हब में हाईवे पर कट बनाया जाना आवश्यक है। जिसके बिना उनके कारोबार ठप होने के कगार पर हैं। दिल्ली से मुरादाबाद की दिशा में जाने वाले पर्यटकों एवं यात्रियों के वाहन कट नहीं होने के कारण बिना रुके गुजर जाते हैं। इसी तरह दिल्ली की दिशा में जाने वाले वाहनों को होटल और प्रतिष्ठानों पर जाने के लिए कोई कट नहीं है। इस कारण वह सीधे गुजर जाते हैं। पर्यटकों और यात्रियों के वाहन नहीं ठहरने के कारण होटल एवं प्रतिष्ठान संचालक खाली हाथ बैठे रहते हैं। जबकि सरकार को दो करोड़ से अधिक का राजस्व दे रहे हैं। उनके कारोबार ठप होने के कगार पर हैं। हाईवे के दोनों तरफ कट बनाए जाने की मांग उठाई। बैठक में प्रेम सिंह, विक्रम सिंह, जितेंद्र यादव, मुकेश गोयल, अतुल चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, दीपक चौधरी, रचित गोयल आदि मौजूद रहे।