फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Demand to declare Sambhal as a tourist city

Amroha News: संभल को पर्यटन नगरी घोषित करने की मांग

Thu, 09 Jan 2025 11:54 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 09 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Demand to declare Sambhal as a tourist city
चंदौसी। राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद की बैठक दुर्गा धाम कॉलोनी में हुई। जिसमें संभल को पर्यटक नगरी बनाने और संभल-गजरौला रेलवे लाइन के विस्तारीकरण की मांग की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि संभल ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी है। संभल में 68 तीर्थ, 19 कूप, 52 सराय व 56 पुरे हैं। यहीं भगवान कल्कि का अवतार होगा। इसका उल्लेख शास्त्रों में है। इसलिए संभल नगरी को पर्यटन स्थल घोषित करना चाहिए। साथ ही कहा कि संभल-गजरौला रेलवे लाइन की विस्तारीकरण की मांग वर्षों पुरानी है। रेलवे लाइन के न होने से संभल का विकास अधूरा है। यहां के व्यापार को पंख नहीं लग रहे हैं। कहा कि तत्कालीन केंद्र की अटल बिहारी सरकार में रेल लाइन का सर्वे कराया गया था। बजट भी स्वीकृत हुआ, लेकिन बाद में रेल लाइन के विस्तारीकरण पर रोक लगा दी गई। बैठक में निर्णय हुआ कि संभल को पर्यटन नगरी घोषित कराने और संभल गजरौला रेल का विस्तारीकरण की मांग प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर की जाएगी। इस दौरान मोहम्मद शहनबाज, ब्रजेश यादव, सोनू यादव, भारत सिंह, किशनवीर सिंह, होराम सिंह, राजकुमार, रामविलास यादव, संजीव यादव, विजयपाल आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed