{"_id":"67b3a29c7e9b553f410f3731","slug":"demand-raised-to-make-the-price-of-sugarcane-rs-450-per-quintal-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-134532-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल कराने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल कराने की मांग उठाई
Tue, 18 Feb 2025 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 18 Feb 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
जिला कार्यालय पर सोमवार को आयोजित भाकियू अराजनैतिक की पंचायत में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
संगठन के जिलाध्यक्ष कामेंद्र सिंह ने कहा कि चीनी मिल शुरू हुए तीन माह बीत गए हैं, लेकिन शासन स्तर से अभी तक गन्ने के दाम घोषित नहीं हुए हैं। उन्होंने गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किए जाने की मांग की। बैठक में विभिन्न गांवों में टूटी सड़कों को लेकर भी चर्चा हुई। किसानों ने कहा कि हाईवे पर कार्य किया जा रहा है और गांवों के लिंक मार्गों पर कोई कार्य नहीं हो रहा है। टूटी सड़कों पर आने-जाने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
आरोप है कि केसीसी पर भी ज्यादा ब्याज लेकर किसानों को परेशान किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अधिकारियों को इन समस्याओं के संबंध में ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। जल्द ही समस्या का समाधान नहीं होने पर किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर अरविंद यादव, बिजेंद्र, सिंह, गुरूदयाल सिंह, नरेश, जाहिद, सत्यदेव, जितेंद्र, बलविंद्र, धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे। संवाद