फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Demand raised to increase KCC limit to Rs 5 lakh

Amroha News: केसीसी की सीमा पांच लाख करने की उठाई मांग

Mon, 02 Oct 2023 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 02 Oct 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Demand raised to increase KCC limit to Rs 5 lakh
मंडी धनौरा (अमरोहा)। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की पंचायत में सरकार से किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा तीन लाख रुपये से बढ़ा कर पांच लाख रुपये किए जाने की मांग की गई है। पंचायत में आगामी पेराई सत्र के लिए गन्ने का समर्थन मूल्य 500 रुपये किए जाने की मांग भी की गई है।
विज्ञापन

रविवार को क्षेत्र के गांव अहरौला माफी में भाकियू अराजनैतिक की पंचायत में राष्ट्रीय महासचिव उम्मेद सिंह ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। खेती के काम आने वाली वस्तुओं के दाम में वृद्धि होने के बावजूद गन्ने का समर्थन मूल्य कई सालों से नहीं बढ़ाया गया है। उन्होंने गन्ने का समर्थन मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किए जाने की मांग की। पंचायत मेंं किसान सम्मान निधि में सम्मानजनक वृद्धि किए जाने की मांग की गई। पंचायत में क्षतिग्रस्त धनौरा-फीना मार्ग की मरम्मत कराने व मध्य गंगा नहर पर बने पुल को ठीक कराने की मांग भी की गई है। साथ ही बिजली विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली पर रोष जताया। इस मौके पर बिजेंद्र शर्मा, साहब सिंह, निरंकार सिंह, निरंजन सिंह, सुरेश सिंह, नरेश सिंह, संजीव प्रधान, गजेंद्र सिंह, बलविंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed