फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Demand for kurtas from Kolkata and Lucknow

Amroha News: कोलकाता व लखनऊ के कुर्तों की डिमांड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Demand for kurtas from Kolkata and Lucknow
अमरोहा। ईद दस या ग्यारह अप्रैल को है। ऐसे में घर-घर में ईद की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। ईद से पहले बाजारों में ईद की रौनक नजर आ रही है। बाजार की हर दुकान पर ग्राहकों की लाइन लगी है। बाजार में खरीदारों की भीड़ है। बाजार में कोलकाता व लखनऊ के कुर्ते और बनारस व कानपुर और मेरठ सेवई की धूम है।
विज्ञापन


इस्लाम में ईद के त्योहार की बहुत अहमियत है। इस महीने में 29 या 30 रोजे रखे जाते हैं। इसे बरकतों का महीना कहा गया है। धर्म के मानने वालों का कहना है कि रमजान में जो एक रुपये खर्च करता है, अल्लाह उसको सत्तर गुना देता है। अधिक सवाब मिलने की वजह से माह रमजान में लोग खुलकर खर्च करते हैं। शनिवार को कपडे़, जूते, इतर आदि सामानों की खरीददारी करते दिखाईं दिए। सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानों पर महिलाओं की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई है। दुकानदारों का कहना भले ही महंगाई बढ़ी है, लेकिन उसके बावजूद लोग जमकर ईद की खरीददारी कर रहे हैं। दुकानदार इकबाल, नानक और जितेंद्र सिंह का कहना है कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार खरीददारी ज्यादा हो रही है। रेडीमेड कपड़ों के दुकानदार नाजिम अली व उदय कुमार ने कहा है कि कोलकाता व लखनऊ के कुर्ते भी लोग बढ़-चढ़कर खरीद रहे हैं। यह कुर्ते व कुर्ती पांच सौ रुपये से ढाई हजार रुपये तक में बिक रहे हैं। वहीं बनारस व कानपुर और मेरठ सेवई की धूम है। तीनों जगह की सेवई से अमरोहा वासियों की ईद मनेगी।
विज्ञापन

------------------
सेवइयों की दुकानों पर रही भीड़
ईद पर्व के खास पकवान सेवई की दुकानों पर खरीदारों की पूरे दिन भीड़ बनी रही। बाजार में सेवई की बिक्री हो रही है। इनकी कीमत 60 रुपये से लेकर 120 रुपये तक रहै। इसी प्रकार विभिन्न किस्म के चिप्स और पापड़ की खरीद हो रही है। आलू, साबुदाना के चिप्स एवं पापड़ की मांग ज्यादा रही। टोपी की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
पाकिस्तानी सूट युवतियों की पसंद
रेडीमेड कपड़ा दुकानदार मुकेश अग्रवाल ने बताया कि कुर्ता की खरीदारी युवक बढ़-चढ़कर कर रहे हैं। कोलकाता, दिल्ली व लखनऊ के कुर्ते की मांग और पसंद अधिक हैं। कुर्ता-पाजामा एक हजार से लेकर पांच हजार तक के हैं। जैसे-जैसे ईद का समय नजदीक आता जा रहा है तो लोग मनपसंद कपड़े खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। हालांकि सभी की अपनी-अपनी पसंद हैं। लेकिन महिलाएं और युवती नायरा और पाकिस्तानी सूट पसंद कर रही हैं, तो युवा लखनऊ और दिल्ली के कुर्तों की खरीदारी कर रहे हैं।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed