{"_id":"68337383ae5658519f0c9862","slug":"demand-for-immediate-ban-on-consolidation-process-in-luhari-bhud-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-140636-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: लुहारी भूड़ में चकबंदी प्रकिया पर शीघ्र रोक लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: लुहारी भूड़ में चकबंदी प्रकिया पर शीघ्र रोक लगाने की मांग
Mon, 26 May 2025 01:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 26 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। क्षेत्र के गांव लुहारी भूड़ में रविवार की शाम को शिव मंदिर में बैठक का आयोजन किया। जिसमें ग्रामीणों ने एकराय होकर गांव में चल रही चकबंदी प्रकिया पर रोक लगाने की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में एक माह पहले चकबंदी प्रक्रिया शुरू हुई थी। जिसमें चकों को दूसरी जगह पहुंचाने व चकों को छोटे बड़े बनाने के फेर में भ्रष्टाचार पनपना शुरू हो गया है।
यदि यह चकबंदी प्रक्रिया पूरी होती है। गांव के अधिकांश किसानों को इससे नुकसान ही होगा। इसलिए गांव के हित में चकबंदी प्रक्रिया को रोका जाना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि जल्द ही इस संबंध में एसडीएम व डीएम से मिलकर चकबंदी प्रक्रिया रोकने की मांग की जाएगी। इस मौके पर सतवीर उर्फ कलुआ, प्रधान पति राजपाल सिंह, पूर्व प्रधान जयपाल सिंह, पिंटू सिंह मास्टर, टीकम सिंह, जबर सिंह, हरिश्चंद्र, समरपाल सिंह, नन्हें सिंह, बीडीसी राजेश सिंह और हरिओम आदि मौजूद रहे।