{"_id":"630e6b98f48eb4315c1c2bbc","slug":"demand-for-farmer-nutrient-code-indefinite-strike-started-on-collectorate-jpnagar-news-mbd439485241","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषक पोषक कोड की मांग, कलक्ट्रेट पर बेमियादी धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषक पोषक कोड की मांग, कलक्ट्रेट पर बेमियादी धरना शुरू
विज्ञापन
कृषक पोषक कोड को स्थायी कराने की मांग करते हुए कलक्ट्रेट पर भाकियू टिकैत गुट के पदाधिकारियों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। किसानों ने समस्या का निस्तारण नहीं होने तक आंदोलन की चेतावनी दी है। किसानों का धरना दिन और रात जारी रहेगा। जिससे अधिकारियों में खलबली मची हुई है।
मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिला उपाध्यक्ष सचिन चौधरी के नेतृत्व में तमाम किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। किसानों ने मांग करते हुए कहा कि कुआंखेड़ा, कौरल, नजरपुर खुर्द और नौगांवा सादात बिजली घर को कृषक पोषक कोड को स्थायी किया जाए। इसके अलावा बिजली चेकिंग के नाम पर किसानों का शोषण और अवैध वसूली न की जाए। स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों की मांगे पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। इस दौरान धर्मेंद्र चौधरी, मोहन सिंह बेनीवाल, सुभाष चीमा, देशराज सिंह, लोकेंद्र चौधरी, भूपेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, राजीव कुमार, राजेंद्र सिंह, सोवीर सिंह, कृपाल सिंह, मुन्नू गुर्जर आदि मौजूद रहे।
भारतीय किसान यूनियन असली गुट के कार्यकर्ताओं ने विद्युत संशोधन बिल 2022 को वापस लिए जाने की मांग करते हुए इसकी प्रतियां जलाई और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार बिजली को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन असली गुट के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के सभी बिजलीघरों पर बिजली संशोधन बिल 2022 की प्रतियां जलाई। मंडलाध्यक्ष डूंगर सिंह ने कहा कि सरकार पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बन गई है। बिजली को सरकार निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है। इस बिल के पास होने से गरीब किसान पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा। किसानों ने आजमपुर, बछरायूं, ढयोटी, मलेशिया, डींगरा, कुआखेड़ा, धनौरा व बछरायूं के बिजलीघरों पर प्रतियां जलाई। इस मौके पर नरेश कुमार, सोविद्र सिंह, प्रकाश सिंह, मेजर सिंह, रूद्रप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद