फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Demand for compensation four times the circle rate

Amroha News: सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा देने की मांग

Wed, 05 Apr 2023 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 05 Apr 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Demand for compensation four times the circle rate
रजबपुर। थाना क्षेत्र के गांव कूबी में अधिग्रहित जमीन से सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर किसानों का धरना मंगलवार को 39वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने मांग पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने की बात कही है।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत गुट के जोया ब्लाक अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि किसानों की समस्या का समाधान कराने का केवल आश्वासन दिया जा रहा है। जबकि समस्या जस की बनी हुई है। किसानों को धरने पर बैठे 39 दिन बीत गए हैं। लेकिन शासन-प्रशासन की कोई सुध नही ली है। इससे लेकर किसानों के बीच रोष बना हुआ है। कहा कि सर्किल रेट से अधिक चार गुना मुआवजा नही दिया गया, तो किसान न तो धरने से उठेगें और न ही वह सरकार को जमीन हत्याने देगें। इस दौरान प्रीतम सिंह, मनजीत चौधरी, जयवीर सिंह, वीरसिंह, सुरेंद्र सिंह, आशीष चौधरी, संतराम सिंह, सुखबीर सिंह, भोले सिंह, जितेंद्र चौधरी, चंद्रपाल सिंह, सिंपल चौधरी, शीतल चौधरी, रितु चौधरी, कमलेश देवी, भावना देवी, मुन्नी देवी, राजीव देवी, शशि चौधरी, मिथिलेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed