फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Demand for commissioning of Middle Ganga Canal

भाकियू ने पंचायत में की मध्य गंगा नहर को चालू कराने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Demand for commissioning of Middle Ganga Canal
हसनपुर। भारतीय किसान यूनियन की बैठक मंडी समिति में हुई। पंचायत में किसानों ने कहा कि मध्य गंगा नहर को बनवाकर इसे चालू किया जाए। ताकि किसानों को फायदा हो सके। एक तरफ जहां फसलों की सिंचाई हो सकेगी तो वहीं भूमिगत जलस्तर भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित पंचायत में ब्लॉक अध्यक्ष काले सिंह चौहान ने कहा कि किसानों का गन्ना भुगतान नहीं किया जा रहा, जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान कालाखेड़ा चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक डीके सक्सेना को वार्ता के लिए पंचायत में बुलाया गया। उनसे शीघ्र ही गन्ना भुगतान करने की मांग की। साथ ही कहा कि चीनी मिल की क्षमता में वृद्धि कराई जाए ताकि क्षेत्र के समस्त किसानों का गन्ना की आपूर्ति मिल पर की जा सके।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष ठाकुर महेश सिंह ने कहा कि बिजली की ट्रिपिंग से परेशानी हो रही है। न फसलों की सिंचाई हो रही है और न ही गर्मी से राहत मिल पा रही है। इसके अलावा चकबंदी विभाग में भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। इसे तुरंत रोका जाए। पंचायत में मौजूद किसानों से पदाधिकारियों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाने की अपील भी की। इस मौके पर आरिफ अली, इरफान चौधरी, हरिओम सिंह, गंगाराम आर्य, गंगेश्वरी ब्लॉक अध्यक्ष टीटू त्यागी, सुरेंद्र शर्मा, सत्येंद्र सिंह नगर अध्यक्ष गजरौला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed