फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Delhi's youth including two killed, six injured in accidents

Amroha News: हादसों में दिल्ली के युवक समेत दो की मौत, छह लोग घायल

Mon, 07 Aug 2023 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 07 Aug 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Delhi's youth including two killed, six injured in accidents
डिडौली (अमरोहा)। कांवड़ यात्रा के चलते वन वे हुए दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर शनिवार रात दो हादसे हो गए। एक हादसे में कार की टक्कर से बाइक सवार मोहम्मद कासिम (24) निवासी दीपपुर की मौत हो गई, जबकि पत्नी गुलफिजा घायल हो गई। वहीं देर रात ढाई बजे चौधरपुर के पास दो कारों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें एक कार चालक कर्ण नागर निवासी मंडावली दिल्ली की मौत हो गई। जबकि दोनों कारों में सवार पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

शनिवार रात साढ़े आठ बजे हाईवे पर डिडौली कोतवाली क्षेत्र चौधरपुर स्थित फैक्ट्री के सामने हुआ। थाना डिडौली के गांव दीपपुर निवासी मोहम्मद कासिम पुत्र आले हसन पत्नी के साथ ससुराल से घर लौट रहा था। डिडौली थाना क्षेत्र में पहुंचने पर हाईवे पर सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में कासिम व उसकी पत्नी गुलफिजा गंभीर रूप से घायल हो गए। देर रात निजी अस्पताल में कासिम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि गुलफिजा का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

दूसरा हादसा हाईवे पर गांव ढकिया चमन में हुआ। दिल्ली के थाना मंडावली क्षेत्र निवासी कर्ण नागर (28) पुत्र भीम सिंह नागर अपने साथी अमित कुमार शर्मा व उनके बेटे अभय शर्मा (12) के साथ कार में नैनीताल स्थित नीम करोली बाबा मंदिर दर्शन के लिए जा रहे था। कार कर्ण नागर कार चला रहा था। हाईवे पर गांव गांव ढकिया चमन के पास पहुंचने पर उनकी कार सामने से आ रही कार से टकरा गई। हादसे में कर्ण नागर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अमित व उनका पुत्र भी चोटिल हो गया। गंभीर रूप से घायल कर्ण नागर ने उपचार को ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि दूसरी कार का चालक राविन्द्र सिंह पुत्र कालूराम निवासी राईस एनक्लेव निकट सुपर सिटी बरेली व शिवम पुत्र अमरीश कुमार, उनकी बहन श्वेता निवासी आलमगिरी गंज बरेली भी घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने पाकबड़ा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार माह पहले हुई थी कासिम की शादी
हादसे में जान गंवाने वाले कासिम की चार माह पूर्व ही शादी हुई थी। वह खुशी-खुशी अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया था, पर क्या पता था कि हादसे से सब कुछ खत्म हो जाएगा। चार माह में ही कासिम की मौत से उसकी पत्नी की दुनिया उजड़ गई है। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed